एक्सप्लोरर

कानपुर के विकास को लगेंगे पंख, 29 सालों से अटका प्रोजेक्ट मंजूर, KDA बनाएगा सपनों का शहर

New Kanpur City Project: केडीए ने सालों से पड़ी न्यू सिटी बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. चकेरी एयरपोर्ट के पास एक टाउनशिप बनाने की योजना भी शामिल है, जिसमें सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी.

Kanpur News Today: कानपुर शहर के विकास को नए पंख लगने वाले हैं. शहर के नए विकास और विस्तार को लेकर जो योजनाएं पिछले 29 सालों से अटकी थीं, आज उन्हें हरी झंडी मिल गई है. इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद शहर में कई बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा, जिस पर अप्रैल माह से काम शुरू हो जाएगा. 

महानगर के बीच न्यू कानपुर सिटी बसाने की योजना को सरकार की तरफ से ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा था. इस प्रोजेक्ट को मंजूरी ना मिलने से फाइल विभाग में दबती चली गई. हालांकि अब अप्रैल महीने इस योजना की रफ्तार को एक नया आयाम मिलेगा. पांच गांवों की 153.3182 हेक्टेयर भूमि पर इस योजना को विकसित किया जाएगा. जिसमें अलग- अलग स्तर से जुड़ी कई सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे.

1996 से लंबित है प्रोजेक्ट
इस योजना में अस्पताल, मॉल, स्कूल, मल्टीलेवल पार्किंग, होटल जैसी कई सुविधाएं मौजूद होंगी. केडीए की 142वीं बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है. इस बैठक में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि यह योजना साल 1996 से लंबित है, लेकिन मूल रूप से धरातल पर नहीं आ सकी. जिसे अब विकसित कर मूर्त रुप दिया जाएगा.

प्रोजेक्ट में ये गांव हैं शामिल
केडीए की बैठक में पांच गांवों की जमीन को अधिग्रहण करने की कवायद चल रही है, जिसमें से कुछ पर काम चल रहा है. 153.3182 हेक्टेयर भूमि इस योजना के ले आउट में शामिल है. जिसमें कानपुर के बिठूर क्षेत्र में यह गांव आते हैं और मैनावती मार्ग तक ये जुड़ेंगे. इसमें गंगापुर, हिंदूपुर, संभरपुर, सिंहपुर, कचर बैरी गांव शामिल है.

इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले इसका नक्शा तैयार होगा. इसके बाद यहां भूमि आवंटित की जाएगी. इस न्यू कानपुर सिटी के मुख्य द्वार से जुड़ी हुई कुछ प्रमुख सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. जिसमें अस्पताल, मॉल, पार्किंग, स्कूल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसके साथ केडीए ने कुछ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी देते हुए नई योजनाओं को पूरा करने का प्लान तैयार किया है. जिसमें कई अलग- अलग योजनाएं और विकास कार्य शामिल हैं.

PPP मॉडल पर तैयार होगा टाउनशिप
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट के पास एक टाउनशिप तैयार होनी है, जिसे 550 बीघा जमीन पर तैयार किया जाएगा, जिसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा. केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्व्याल ने बताया कि जल्द ही शहर को नए योजनाओं का लाभ मिलेगा. जिसमें एफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी स्कीम शामिल है, जिससे ज्यादा से ज्याद लोगों के घर खरीदने के सपने साकार हो सकेंगे.

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्व्याल ने बताया कि यहां कुछ प्रमुख होटल और मॉल्स को बड़े कारोबारियों के जरिये संचालित किया जाएगा, जिसके लिए समझौते पर बात चल रही है. शहर में कई जगह पेट्रोल पंप भी खुलेंगे, इसके लिए नियमों में छूट दी गई है. इसके तहत साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क पर पेट्रोल पंप खोला जाएगा. पहले सिर्फ 9 मीटर चौड़ी सड़क पर पेट्रोल पंप खोलने का प्रावधान था, लेकिन सरकार ने इसे संशोधित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना; 10 पॉइंट में समझाई क्रोनोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget