एक्सप्लोरर

Kaushambi News: भूमाफियाओं की दबंगई का वीडियो वायरल, महिला और उसकी बेटियों को बेरहमी से पीटा

Kaushambi Viral Video: मारपीट और घायलों को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान दबंगों की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Uttar Pradesh News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में विवादित जमीन पर निर्माण रोकने पर भूमाफियाओं ने दलित महिला और उसकी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा है. मारपीट में मां और बेटियां घायल हो गईं. आरोप है कि भूमाफियाओं ने मारपीट का वीडियो (Viral Video) बनाने पर पीड़ितों के एक रिश्तेदार को भी पीट दिया. इतना ही नहीं रिश्तेदार की बाइक भी जबरन उठा ले गए. घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान दबंग भूमाफिया बाइक से रास्ते भर उनका पीछा करते नजर आए. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद दबंग भूमाफिया वापस चले आए. 

मारपीट और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस (Kaushambi Police) घटना के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है. उधर दबंग भूमाफियाओं से पीड़ित सहमे हुए हैं.

करा रहा था अवैध निर्माण
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव निवासी छोटेलाल दलित परिवार से ताल्लुक रखता है. गांव के बाहर मुख्य मार्ग के बगल में छोटेलाल की बेशकीमती जमीन है. आरोप है कि जमीन पर गांव के सुजीत तिवारी की निगाह गड़ी है. वह जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है. इसी नियत से उसने अपने पिता सत्यनारायण और धनंजय के साथ मिलकर शनिवार को मजदूरों को लगा कर जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण शुरू करा दिया. 

रिश्तेदार को भी पीटा
भू माफियाओं द्वारा जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराए जाने की जानकारी जब छोटेलाल की पत्नी शकुंतला देवी को हुई तो वह अपनी दोनों बेटियां कविता एवं मनीता के साथ मौके पर पहुंची. उन लोगों ने अवैध निर्माण का विरोध किया. आरोप है कि दबंगों ने तीनों को पीटना शुरू कर दिया. चीख पुकार सुनकर शकुंतला के रिश्तेदार सुनील ने मारपीट का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान एक दबंग की निगाह सुनील पर पड़ गई तो वह भागकर सुनील के पास आया. उसने सुनील को भी बेरहमी से पीट दिया. 

चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. मारपीट में तीनों घायल हो गए. पीड़ित के परिजनों ने एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी. मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मूरतगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे. आरोप है कि दबंग भूमाफिया एंबुलेंस का पीछा करने लगे और घायलों को धमकी देने लगे. 

अस्पताल गेट तक दबंग बाइक से गए, लेकिन जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल के भीतर पहुंची दबंग बैरंग वापस घर चले आए. मारपीट एवं घायलों को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान दबंगों द्वारा धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी सुजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या बताया
सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि, कोखराज थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों में आपस में मारपीट की जा रही है. पीड़ित पक्ष से तत्काल संपर्क किया गया. उसके द्वारा जो सूचना दी गई उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

Watch: रंगबाजी पड़ी भारी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बिना हेमलेट, बुलेट पर बीयर पीते युवक का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget