एक्सप्लोरर

Kaushambi Triple Murder Case: कौशांबी में हुए तिहरे हत्याकांड की PAC के सिपाही ने रची थी साजिश, कॉन्स्टेबल सहित आठ गिरफ्तार

Kaushambi Triple Murder News: कौशांबी में 15 सितंबर को एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले में हुए तिहरे हत्याकांड के छह दिन बीतने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना का मास्टरमाइंड गांव का ही रहने वाला पीएसी में तैनात एक सिपाही है, जिसने इस पूरी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. पुलिस ने सिपाही समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वह जमीन को कब्जा करना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

15 सितंबर की भोर में गोली मारकर एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था. ग्रामीणों की ओर से कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया था. मृतकों के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने इस पूरी घटना के छानबीन के लिए आठ टीम लगाई थी.

पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे मामले में जांच के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस की जांच में पता चला कि इस घटना को अंजाम देने की योजना गांव के ही रहने वाले सुरेश सिंह, जो कि पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है, ने बनाई थी. पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वालों में 11 लोगों- गुड्डू यादव, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, अमर सिंह, अनुज सिंह चौहान, तीरथ निषाद, राजेंद्र सिंह, जयकरण यादव और अनूप सिंह शामिल थे. इसमें जयकरण यादव, अमर सिंह और सुरेश सिंह की ओर से असलहे की व्यवस्था कराई गई.

आरोपियों पर एनएसए के तहत भी होगी कार्रवाई

इसके बाद गुड्डू यादव, अमित सिंह और अनूप सिंह अवैध तमंचा लेकर शिव शरन के घर पहुंचे और तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देते समय अनूप सिंह को भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया था, जिसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है. पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी गुड्डू यादव, अरविंद सिंह,अजीत सिंह, अमर सिंह, अमित सिंह, अनुज सिंह चौहान और सिपाही सुरेश सिंह समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया, विपक्ष के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget