एक्सप्लोरर

kaushambi: ताला लगा देखकर चोरों ने फौजी के घर में लगा दी सेंध, ढाई लाख कैश समेत कीमती जेवर लेकर फरार

कौशांबी के अनेठा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सेना में हैं और उनकी पत्नी बच्चों समेत प्रयागराज में रहती हैं. उनके पीठ पीछे घर से लाखों के जेवर की चोरी हो गई. चोर ढाई लाख कैश भी ले उड़े.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में चोरों ने एक फौजी के सूने घर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए नकद और लाखों का सामान चुरा लिया. चोरी (Theft) किए गए सामान में 10 तोले सोने और चांदी के जेवर हैं. चोरी की जानकारी जब फौजी की पत्नी को हुई तो वह घर पहुंची. घर की अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था. इसके अलावा सामान बिखरा था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सेना में हैं. इन दिनों उनकी तैनाती पंजाब के अंबाला जिले में है. उन्होंने सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर 2 में जमीन लेकर मकान बनवाया है. पत्नी राजकुमारी बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयागराज की सैनिक कॉलोनी में रहती हैं. परिजनों के ना रहने पर घर में ताला ही लगा रहता है. घर में कीमती सामान के अलावा नकदी और सोने चांदी के जेवरात भी रखे रहते हैं. सुनसान घर देखकर चोरों ने चोरी करने की योजना बना डाली. घर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए. घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला भी तोड़ डाला.

चोरों को पकड़ने के लिए लगाई गई टीम

अलमारी और बक्से में रखे लगभग ढाई लाख रुपए नकदी पार कर दिया. इतना ही नहीं चोरों ने लगभग 10 तोले के सोने-चांदी के जेवरात भी चुरा लिए. कीमती सामान भी चोर उठा ले गए. पड़ोसियों ने सुबह जब घर का ताला टूटा देखा तो राजेंद्र प्रसाद की पत्नी राजकुमारी को चोरी की घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पत्नी घर पहुंची. चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची. घटना की छानबीन शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस संदर्भ में सैनी कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस और अन्य टीम लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget