एक्सप्लोरर

kaushambi: कौशांबी में घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे का हुआ अपहरण, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी में 20 लाख की फिरौती के लिए 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने 9 घंटे के भीतर ही बच्चे को बरामद कर लिया.

UP News: यूपी के कौशांबी में दो वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 9 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया. रिश्तेदारों ने ही 20 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया था. पुलिस ने बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों को दिया तो परिजनों ने राहत की सांस ली.

एसपी हेमराज मीना ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कल एक बच्चे के लापता होने की सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को मिली थी. मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. शक के आधार पर अपह्त बच्चे के एक व्यक्ति को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने छोटे भाई एवं उसके साथी के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था और परिजनों से 20 लाख की फिरौती के लिए योजना बनाई थी. मुख्य आरोपी को जेल भेजकर पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई.

टॉफी के बहाने फुसलाकर किया बच्चे का अपहरण

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी ध्यान सिंह यादव का 2 वर्षीय बेटा आरुष यादव कल शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था. परिवार के लोग घर के भीतर अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान ध्यान सिंह यादव का ममेरा भाई आशीष यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी गौहानी थाना करारी ने बच्चे को टॉफी खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसे उसका अपहरण कर अपने भाई अजीत यादव एवं उसके दोस्त को सौंप दिया.

परिवार ने तुरंत दी पुलिस को सूचना

काफी देर बाद जब परिजन घर के बाहर आए तो मासूम बच्चा लापता था. परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए. इतना ही नहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला. इस पर परिवार के लोग मंझनपुर कोतवाली गए और बच्चे की लापता होने की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की.

रिश्तेदारों ने ही किया था बच्चे का अपहरण

शक होने पर पुलिस ने ध्यान सिंह यादव के ममेरे भाई आशीष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने छोटे भाई एवं भाई के साथी के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की योजना बनाई थी. बच्चे को अगवा करने के बाद उसे सुनसान स्थान में रखना था. इसके बाद 20 लाख की फिरौती भी मांगने की योजना थी. पुलिस ने बच्चे को कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया. पुलिस को चकमा देकर अजीत एवं उसका साथी फरार हो गए.

यह भी पढ़ें:-

UP Election 2022: आगरा की फतेहाबाद सीट पर दिलचस्प है मुकाबला, सपा उम्मीदवार रुपाली दीक्षित ने कही ये बात

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के ज़रिये किया समाजवादी कैंटीन का प्रचार, कहा- मिलेगी गरीब, श्रमिकों और बेघरों को सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget