एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी के जंगल में चल रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Kaushambi Police: एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में कई दिनों से अवैध तमंचा बनाए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी,जिसको लेकर एक्शन लिया गया है.

Kaushambi News: यूपी की कौशांबी पुलिस (Kaushambi Police) ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह तमंचा फैक्ट्री लंबे समय से जंगल में एक प्रधान प्रतिनिधि के नलकूप में संचालित हो रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. छापेमारी की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि मौके से फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई से खलबली मच गई. 

पुलिस ने मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध तमंचे का जखीरा बरामद किया है. इसके अलावा तमाम कारतूस, तीन मोबाइल फोन, लगभग दो हजार रुपए नकदी और तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र का उदहिन खुर्द निवासी आशीष सिंह उर्फ मंझा प्रधान प्रतिनिधि है. उसका गांव के बाहर जंगल में एक नलकूप है. इस नलकूप में लंबे अरसे से अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. तमंचा फैक्ट्री का संचालन खुद प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह ही करता है. साथ ही तमंचा बनाने का काम गांव के ही विकास सिंह और फतेहपुर निवासी नरेंद्र कुमार करते हैं. यह काम दिन के बजाय रात में होता है ताकि किसी को भनक न लगे. 

इतना ही नहीं तमंचा सप्लाई और बिक्री का भी काम भी रात में ही किया जाता है. जंगल की तरफ अक्सर रात में चहलकदमी से ग्रामीणों को शक होने लगा. इसकी जानकारी पुलिस को भी हुई तो पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया. मुखबिरों की मेहनत रंग लाई. बीती रात को पुलिस ने मुखबिर के बताए अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी की भनक प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह को पहले ही लग गई. वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस ने नलकूप की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
नलकूप के पास से आरोपी विकास सिंह और नरेंद्र कुमार तमंचा बनाते हुए पकड़े गए.पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मौके से 5 अवैध तमंचा 315 बोर, 12 बोर की मरम्मत के लिए रखा गया एक तमंचा, एक अर्ध निर्मित तमंचा, तीन कारतूस जिंदा, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक कारतूस जिंदा 12 बोर, तीन मोबाइल फोन एवंऔर  लगभग दो हजार नकदी बरामद की है.

पुलिस ने मौके से असलहे बनाने के उपकरण पेचकस, पलास, रेती, हथौड़ी, आरी, लोहे के पाइप, लोहे की स्प्रिंग, लोहे की चादर और सुम्मी आदि भी बरामद की है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. गिरफ्तार विकास और नरेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया. वहीं फरार प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया.पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में कई दिनों से अवैध तमंचा बनाए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी. अवैध असलहे को रात में बेचा जाता है. जिन लोगों को देना होता है. उनसे संपर्क कर दिया जाता है. इस सूचना पर पुलिस ने निर्धारित स्थल पर दबिश दी थी. मौके से 2 लोग पकड़े गए हैं. एक आरोपी मौके से फरार भी हो गया है.उनके पास से काफी मात्रा में असलहा और असलहा बनाने के उपकरण प्राप्त हुए हैं. इसकी विवेचना प्रचलित है. 

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव पर SC के फैसले के बाद सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget