एक्सप्लोरर

Kaushambi: जुए के अड्डे पर पैसे के लेनदेन में युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Kaushambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी अरबाज मंसूरी (19) कल शाम तकरीबन 4 बजे से लापता था. सुबह ग्रामीणों ने उसके खून से लथपथ शव को खेत में पड़ा देखा.

Crime News: यूपी के कौशांबी में जुए के फड़ पर पैसे के लेनदेन में एक युवक की ईंट मार-मार कर हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को गांव के एक धान के खेत में फेंक दिया. मृत युवक कल शाम 4 बजे से लापता था. युवक के गायब होने के बाद से उसके परिजन काफी चिंतित थे और उसकी खोजबीन कर रहे थे. सुबह जब ग्रामीणों ने युवक के खून से लथपथ शव को खेत में देखा तो उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई. घटना की जानकारी के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे. इसके अलावा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, एसओजी टीम एवं सीओ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मृत युवक के परिजन से पूछताछ की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कल शाम से था युवक लापता

कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी अरबाज मंसूरी (19) कल शाम तकरीबन 4 बजे से लापता था. काफी रात तक घर नहीं लौटने पर अरबाज के परिजन उसके तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका. सुबह ग्रामीणों ने उसके खून से लथपथ शव को खेत में पड़ा देखा.

इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी. परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे. घटनास्थल के पास में ही एक आरा मशीन है लेकिन वह काफी दिनों से बंद है. ग्रामीणों की मानें तो यहां हमेशा जुआरियों का अड्डा लगा रहता है. घटना स्थल से कुछ दूर पर खेत में ही ताश के पत्ते भी बरामद हुए हैं.

मृत युवक अरबाज भी जुआ खेलने का आदी था. परिजनों की मानें तो जुए की फड़ पर ही पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ होगा. इसके बाद हत्यारों ने उसकी ईट से सिर कूचकर हत्या भी कर दी होगी. जुए की फड़ से घटनास्थल की दूरी तक युवक को घसीटते हुए ले जाने के निशान साफ-साफ दिख रहे थे. मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि कोखराज इलाके में एक युवक का शव मिला है. उसका शव धान के खेत में बरामद हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जल्द ही घटना पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: सांसदों और विधायकों से फीडबैक लेंगे CM योगी, आज से शुरू होगा बैठकों का सिलसिला

Road Accident in Barabanki: बाराबंकी में टूरिस्ट बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 15 की मौत 26 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget