एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में नशे में धुत पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Kaushambi News: मृतक साजन को नशे की लत थी, जिसकी वजह से अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था. शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) में नशे में धुत होकर शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए भेज दिया दिया है. इनके दो बेटे मुंबई (Mumbai) में रहकर काम करते हैं, जिन्हें इसकी सूचना दे दी गई है.  

खबर के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी साजन सरोज (45) मेहनत मजदूरी का काम किया करता था. घर में उसकी पत्नी रानी देवी (43) के अलावा तीन बेटियां एवं दो बेटे जितेंद्र कुमार और बृजेंद्र कुमार हैं. तीन बेटियों की शादी हो गई थी, जबकि दोनों बेटे मुंबई में रहकर कमाई करते हैं. घर में साजन के अलावा उसकी पत्नी रानी देवी ही रहते थे. मृतक साजन को शराब पीने का आदत थी, जिसकी वजह से अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. शुक्रवार को साजन शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा.

नशे में धुत पति ने घोंटा पत्नी का गला

नशे में धुत साजन की पत्नी रानी देवी से विवाद देखते ही देखते बढ़ गया. जिसके बाद दोनों काफी देर तक लड़ते रहे. इस बीच साजन का गुस्सा सातवें आसमन पर पहुंच गया. जिसके बाद उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी की लाश देखकर वो बदहवास हो गया और घर से निकलकर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग में पहुंच गया. प्रयागराज की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. कुछ देर बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. 

घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी गई. मौके पर कोखराज इंस्पेक्टर रमेश पटेल पहुंचे. इतना ही नहीं जीआरपी पुलिस को भी साजन की आत्महत्या करने की जानकारी दी गई. जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई. पत्नी के शव को कोखराज पुलिस ने तो पति के शव को जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस मामले पर सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली गांव में सुबह एक सूचना मिली. एक शख्स ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या क दी और फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. उसके लिए जीआरपी कार्रवाई कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य होंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: 'अपने कर्मों की सजा भुगत रहे राहुल गांधी', करौली बाबा बोले- 'अमृतपाल की भी जल्द होगी गिरफ्तारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget