एक्सप्लोरर

UP News: 'अपने कर्मों की सजा भुगत रहे राहुल गांधी', करौली बाबा बोले- 'अमृतपाल की भी जल्द होगी गिरफ्तारी'

UP: नोएडा के डॉक्टर की पिटाई के बाद करौली बाबा इन दिनों सुर्खियों में हैं. ऐसे में बाबा ने दावा किया है कि ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Karauli Sarkar: हाल ही में चर्चा में आए विवादित करौली बाबा  (Karauli Baba) संतोष सिंह भदौरिया ने राहुल गांधी और अमृतपाल सिंह को लेकर हैरान करने वाली बात कही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर करौली बाबा ने कहा कि उन्हें खुद के कर्मों की सजा मिल रही है. बाबा ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा. बाबा ने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि राहुल गांधी अनुष्ठान करने नहीं आएंगे, वो कानून का ही सहारा लेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करौली बाबा ने ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं अगर हमसे मदद मांगी गई तो अनुष्टान करेंगे, कामना करेंगे और हर दिन करते भी हैं. वहीं करौली बाबा ने आगे कहा कि योगी और मोदी को देखता हूं तो सोचता हूं कि मैं भी वैसा ही कर पाउं. इसके बाद करौली बाबा ने कहा कि वो और बागेश्वर धाम सरकार एक ही जैसै हैं, लेकिन कोई आगे बढ़ गया कोई पीछे रह गया. 

नोएडा के डॉक्टर को पीटने का आरोप

दरअसल, बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बाद इन दिनों कानपुर के करौली बाबा सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी अजीबोगरीब बातों को लेकर वो चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों उनके समर्थकों ने नोएडा के एक डॉक्टर की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने बाबा को चैलेंज कर दिया था. वहीं इसके बाद बाबा ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने तक का दावा ठोक दिया था. उन्होंने कहा कि वो "दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर युद्ध रोक सकते हैं."

क्यों फेमस हैं करौली बाबा?

करौली बाबा वैदिक तरीके से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता हैं. उनके समर्थक दावा करते हैं कि उनके आश्रम में आने के बाद बड़ी से बड़ी बीमारी भी ठीक हो जाती है. ये भी कहा जाता है कि बाबा अपने चमत्कार से भी लोगों का इलाज कर देते हैं. बता दें कि ऐसी ही बातें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के लिए भी कही जाती हैं. उन पर भी आरोप है कि वो लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं.

Rahul Gandhi Disqualified: अखिलेश यादव ने बताई राहुल गांधी की सदस्यता जाने की असली वजह, आजम खान का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget