एक्सप्लोरर

Kaushambi: कौशांबी में युवक ने दोस्त के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतारा, नदी में शव मिलने पर खुली पोल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एक युवक ने लिव-इन-पार्टनर (Live-in-Partner) से पीछा छुड़ाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेक दिया. हत्या की बात छुपाने के लिए महिला को मंदबुद्धि करार देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. लगभग छह दिन बाद पुलिस का उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला है. पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 
तलाक लेकर लिव-इन में रह रही थी महिला
करारी थाना क्षेत्र के छोटी पवैया गांव की संजू देवी की शादी लगभग 12 साल पहले चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव निवासी लालता के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे भी हुए. लेकिन पति-पत्नी के बीच आपसी रिश्ते सही नहीं थे. इस दौरान संजू का मुकेश कुमार नाम के युवक से अफेयर शुरू हो गया. संजू ने तीन साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया और मुकेश के साथ लिव-इन में रहने लगी. कुछ दिनों के बाद संजू ने मुकेश पर अलग घर बनाकर रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसके चलते उन दोनों के बीच भी विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने संजू को रास्ते से हटाने की योजना भी बना डाली.
 
 
पुलिस ने की घटना की पुष्टि 
योजना में मुकेश ने अपने साथी घनश्याम को भी शामिल कर लिया. योजनाबद्ध तरीके से मुकेश, संजू को धनपुरा गांवकी एक नदी की ओर ले गया. यहां पर दोनों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडे और पत्थर से पीट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को पत्थर में बांध दिया और फिर नदी में फेंक दिया. 8 अक्टूबर को शव नदी में तैरने लगा. पुलिस को इसकी जानकारी मिली और परिजनों ने शव को पहचान लिया. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी तो लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे मुकेश पर हत्या का शक आने लगा.  परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच विवाद होता था. पुलिस ने मुकेश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.  पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने घटना की पुष्टि की है. 
 
ये भी पढ़ें -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget