एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सौरभ बहुगुणा को जान से मारने का षडयंत्र रचने के मामले की जांच करेगी एसआईटी, जानें- पूरा मामला

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश रचने के मामले की जांच अब एसआईटी की टीम करेगी. इस मामले का खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna) की हत्या करने की साजिश (Murder Conspiracy) रचने के आरोप में पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं मामला कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) की हत्या की साजिश से जुड़ा होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले की विवेचना के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर जांच शुरू हो गई है. 11 सदस्यों वाली टीम में सितारगंज (Sitarganj) पुलिस, एसओजी और तेज तर्रार दारोगा सहित सिपाहियों को रखा गया है. इसके अलावा मंत्री के आवास की भी सुरक्षा को बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है.

एसआईटी करेगी मामले की जांच

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के उधम सिंह नगर जनपद में होने वाले सभी दौरों को लेकर टीम का गठन किया गया है. इसके साथ ही उनके सितारगंज स्थित आवास पर जाकर सुरक्षा संबंधित जानकारियां जुटाई गई हैं. उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं पशुपालन, प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है. अब मामले की जांच के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है. टीम में दो इंस्पेक्टर चार उप निरीक्षक और पांच कांस्टेबलों को शामिल किया गया है, जो अलग-अलग टास्क में काम करेंगे.

सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा बढ़ाई गई

एसपी सिटी ने कहा कि मंत्री जी की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. यही नहीं पुलिस मुख्यालय से भी पत्राचार किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत ना हो. उन्होंने कहा कि 11 सदस्यों की एसआईटी का गठन किया गया है, जो अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच करेगी. सुरक्षा के लिए लोकल स्तर पर काम किया जा रहा है.
अखिलेश यादव का भावुक करने वाला ट्वीट, कहा- आज पहली बार लगा…

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने की जानकारी को लेकर सितारगंज कोतवाली में बीजेपी कार्यकर्ता उमा शंकर द्विवेदी ने तहरीर देकर कहा था कि हीरा सिंह नाम के आरोपी ने जेल में रहने के दौरान सतनाम सिंह के साथ मिलकर सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश रची थी. उमा शंकर ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी सतनाम सिंह अपने दोस्त मोहम्मद अजीज का नाम लेकर कहता था कि वो बड़ा अपराधी है उसके संबंध यूपी के शूटरों के साथ हैं वो बात कर लेगा.

इस तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हीरा सिंह समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget