एक्सप्लोरर

Katrina Kaif ने कहा, कोविड-19 ने जिंदगी के प्रति मेरी सोच बदल दी

कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया को घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया है। हर कोई अब इस बीमारी से परेशान हो चुका है

कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया को घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया है। हर कोई अब इससे पूरी तरह से परेशान हो चुका है। इस महामारी ने लगभग हर चीज को बदलकर रख दिया है, खासकर इससे जिंदगी के प्रति इंसानों का नजरिया बदला है। ऐसा ही कुछ कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी।

कैटरीना कैफ ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि-'यह महामारी और इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन ने हम में से कई लोगों को आत्म निरीक्षण करने का मौका दिया है कि हमारी जिंदगी कितनी बेहतर है या किस तरह से हम इसे आम तौर पर ले लेते हैं। इसके साथ ही मामलों की बढ़ती संख्या के कारण मेरा मानना है कि हमें अपने खानपान और जीवनशैली के माध्यम से अपनी बेहतर इम्युनिटी की दिशा में काम करना चाहिए। इसने कुछ मायनों में जिंदगी के प्रति मेरी सोच भी बदल दी है।" उन्होंने यह भी बताया कि वह मौजूदा परिस्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं और साथ ही अभिनेत्री ने इस वक्त तनाव को अपने नियंत्रण में रखने संबंधी कुछ टिप्स भी दिए हैं।
वह कहती हैं, "मैं यह सोचकर कभी-कभार परेशान हो जाती हूं कि जिंदगी पटरी पर कब आएगी, लेकिन दुनिया इस वक्त जिस परेशानी का सामना कर रही है मैं उसे भी समझती हूं। तनाव ऐसी स्थिति में एक गंभीर मुद्दा है। मेरा सभी से सुझाव यह है कि शांत रहें, ध्यान लगाएं या योगाभ्यास करें और इसके बेहतर पहलूओं के बारे में सोचने का प्रयास करें। इस दौर के बाद आने वाले समय के बारे में सोचें, इस पर भी विचार करें कि आगामी समय में पर्यावरण के प्रति हमारी पहले की गई गलतियों को कैसे न दोहराया जाएं। फिलहाल मैं जब भी खुद को निराश महसूस करती हूं, तो मैं या तो ध्यान लगाती हूं या योगा करती हूं या खुद को दोबारा खुश करने के लिए कोई फिल्म या शो देखती हूं।"
View this post on Instagram
 

Happy Saturday ......... or as we now call it just “ day”️

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी तरफ से कुछ सहयोग दिया है। उनके मेकअप ब्रांड 'के' ब्यूटी ने महाराष्ट्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की सहायता करने के लिए 'दे हाथ' के साथ हाथ मिलाया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget