एक्सप्लोरर

AMU में कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला गर्माया, BJP सांसद बोले- 'छात्रों के कमरों में मिलेंगे हथियार'

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला गरमा गया है. छात्रों ने इस सिलसिले में बीजेपी सांसद से मुलाकात की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.

Kashmiri Student Assaulted: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में बीते दिनों छात्रों द्वारा कश्मीरी छात्र के साथ मारपीट (Kashmiri Student Assaulted In AMU) किए जाने का मामला सामने आया था. इस मामले को लेकर अब कश्मीरी छात्रों ने कार्रवाई की मांग की है. इसी कड़ी में कश्मीरी छात्रों ने अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम (Satish Gautam) से मुलाकात की और उन्हें आरोपी छात्रों पर कार्रवाई के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. इस मामले पर बीजेपी (BJP) सांसद सतीश गौतम ने कहा कि एएमयू की तलाशी होनी चाहिए, यहां छात्रों के कमरे से हथियार मिलेंगे. 

बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि AMU में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट निंदनीय है. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही मांग की है कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में रहने वाले छात्रों के कमरों की तलाशी की जाए और देखा जाए कि यहां किस छात्र के कमरे में कितने हथियार हैं. उन्होंने कहा कि एएमयू में अक्सर इस तरह की वारदात सामने आती है लेकिन छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. बीजेपी सांसद ने कहा कि आज कश्मीरी छात्रों द्वारा एक ज्ञापन मुझे दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है. 

बीजेपी सांसद से मिले कश्मीरी छात्र

सतीश गौतम ने कहा कि उन्होंने इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से वार्ता की है और उक्त छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उनके निलंबन की मांग की है. सांसद ने कहा वाइस चांसलर की नाकामी के चलते इस तरीके की घटनाएं सामने आ रही हैं. मेरे पास एक वीडियो है जिसमें कुछ छात्र तमंचे लहराते हुए नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट भी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

छात्रों के हाथ में दिखे हथियार
जिस वक्त कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की गई थी उस दौरान कश्मीरी छात्र इकट्ठा होकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के भावे सैयद गेट पर प्रदर्शन कर गेट बंद कर कर रहे थे. आरोप है उस दौरान मारपीट करने वाले छात्र भारी तादाद में इकट्ठा होकर गेट पर आ गए थे और कश्मीरी छात्रों के साथ जमकर मारपीट की थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दर्जनों छात्र कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कई छात्रों के हाथ में तमंचे भी नजर आ रहे हैं.

एएमयू के कार्यवाहक प्रोक्टर सैय्यद अली नवाज जैदी ने बताया कि मामला गेट बंद करने के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़े का है. इस मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है. पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है यूपी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget