एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्रेस कोड होगा लागू? जानें- क्यों उठ रही है यह मांग

Kashi Vishwanath Temple Dress Code: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय ने कहा फिलहाल विश्‍वनाथ धाम आने वाले दर्शनार्थी शालीन और मर्यादित वस्त्र धारण करके आयें.

Kashi Vishwanath Temple News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास यहां स्थित मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'ड्रेस कोड' (परिधान) लागू करने पर विचार कर रहा है. इसके लिए मंदिर न्यास की आगामी दिनों में होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. यह जानकारी न्यास के एक पदाधिकारी ने दी. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय ने शनिवार को कहा कि न्यास की आगामी बैठक में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक परिधान (ड्रेस) निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा. हालांकि उन्होंने बैठक की तारीख नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा कि बैठक नवंबर माह में होगी.

पांडेय ने कहा कि फिलहाल विश्‍वनाथ धाम आने वाले दर्शनार्थी शालीन और मर्यादित वस्त्र धारण करके आयें. उन्होंने कहा कि ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को ऐसे मर्यादित वस्त्र पहनकर आना चाहिए जो देखने में अच्छा लगे.’’ पांडेय ने यह भी बताया कि ‘‘पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता और महिलाओं के लिए साड़ी पहन कर ही गर्भगृह में दर्शन पूजन करने को लेकर मंदिर न्यास की अगली बैठक में प्रस्ताव रखे जाने के सुझाव मिले हैं.’’ उन्‍होंने कहा कि न्यास की बैठक में विचार-विमर्श के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

पांडेय ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि ''स्थानीय लोगों, भक्तों और मीडिया के सदस्यों की ओर से भी मांग की गई है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में एक 'ड्रेस कोड' होना चाहिए और यह मुद्दा नवंबर में होने वाली बैठक के दौरान विचार-विमर्श के लिए उठाया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि ''हाल के दिनों में, काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और यह मांग उठने लगी है कि देश के अन्य प्रमुख मंदिरों की तरह एक ड्रेस कोड लागू किया जाए.’’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि '' हमें मामले की व्यावहारिकता के बारे में भी सोचना होगा.''

प्रोफेसर पांडेय ने कहा, 'जो लोग तिरुपति मंदिर के साथ-साथ मीनाक्षी और उज्जैन मंदिर भी गए हैं, वे यहां आते हैं और इस पर चर्चा करते हैं. यह मामला विभिन्न क्षेत्रों से हमारे पास आ रहा है और हम देखेंगे कि हम (न्यास) सर्वसम्मति से क्या निर्णय ले सकते हैं.' उन्होंने कहा कि यह देखना और चर्चा करना होगा कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए. पांडेय ने कहा, हम यह भी अध्ययन करेंगे कि इसे देश के अन्य मंदिरों में ‘ड्रेस कोड’ कैसे लागू किया जा रहा है, हमें यह देखना होगा कि आने वाले लोग शालीन कपड़े पहने हों.

उन्होंने कहा कि दूर-दूर से लोग पूरी श्रद्धा के साथ आते हैं और दर्शनों के लिए कतार में लग जाते हैं. उन्हें रोका नहीं जा सकता या उन्हें नए कपड़े खरीदने और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बहुत जटिल मुद्दा है. उन्होंने दोहराया कि अभी तक यहां आने वाले लोगों पर कोई ‘ड्रेस कोड’ लागू नहीं है.

अर्चकों के लिए दो सेट पोशाक न्यास की तरफ से दिए जाएंगे

काशी विश्वनाथ मंदिर के जनसम्पर्क अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए अभी कोई 'ड्रेस कोड' लागू नहीं है. उन्होंने बताया कि मात्र अर्चकों के लिए दो सेट पोशाक न्यास की तरफ से देने का निर्णय लिया गया है, जिसे लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंदिर में पुजारी अभी तक धोती पहनते हैं लेकिन अब उनके लिए जाड़े में चादर और गर्मी में दुपट्टा दिया जाएगा, इस पर न्‍यास का लोगो होगा, जो उनकी पहचान बताएगा.

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के नये स्वरूप का किया था लोकार्पण 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के नये स्वरूप के निर्माण में लगभग पौने तीन वर्ष लगे और इस पर सात सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 13 दिसंबर 2021 को मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के नये स्वरूप का लोकार्पण किया था. आठ मार्च, 2019 को वाराणसी का कायाकल्प करने वाली 'श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना' की आधारशिला मोदी ने ही रखी थी. एक सरकारी बयान के मुताबिक श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है. इसके अनुसार यह परियोजना पांच लाख वर्ग फुट में बनाई गई है और श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर को गंगा के तट से जोड़ा गया है.

UP News: दिवाली से पहले CM योगी देने जा रहे हैं तोहफा, महिला पेंशन की राशि को बढ़ाने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget