एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवड़ियों के लिए तैयारियां हुईं दुरुस्त, किए गए ये इंतजाम

Kashi Vishwanath Dham: काशी में सावन माह की तैयारियां जोरों पर हैं. ऐसे में शिव भक्त कावरियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके मंदिर प्रशासन द्वारा खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

Kashi Vishwanath Dham News: सावन के महीने में भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ-साथ जनपद के अलग-अलग शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंचते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से कांवरियों के लिए सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है. 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मंदिर परिसर में कांवरियों के सुगम दर्शन के लिए जिग जैग लाइन लगवाई जाएगी, जिसकी मदद से उन्हें मंदिर परिसर के बाहर खड़ा न होना पड़े.

'पुरानी व्यवस्था के साथ जिग जैग लाइन से प्रवेश करेंगे श्रद्धालु'

सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर जल चढ़ाने के लिए आते हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विष्णु भूषण मिश्रा की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार पुरानी व्यवस्था के ही तहत इस बार भी कांवड़ यात्रियों का प्रवेश काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा. 

'कांवड़ियों के लिए व्यवस्था मंदिर प्रशासन करेगी'

इस बार कांवरियों को बाहर लाइन में ज्यादा इंतजार न करना पड़े इसलिए मंदिर परिसर में ही जिग जैग लाइन व्यवस्था के तहत कतार में लगवाया जाएगा. मंदिर प्रशासन के नियम के मुताबिक पहले भी कावड़ अंदर नहीं जाता था, इसलिए इस बार भी ये ही व्यवस्था लागू रहेगी. इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के पानी पीने की और ठहराव की व्यवस्था मंदिर प्रशासन की तरफ से की जाएगी.

'भारी संख्या में काशी पहुंचते हैं कावड़ यात्री'

वाराणसी नगर निगम की तरफ से काशी में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग की विशेष निगरानी रखी जा रही है. मार्ग के सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया गया है.

काशी विश्वनाथ मंदिर, सारंगनाथ महादेव मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कालभैरव मंदिर सहित अन्य प्राचीन शिवलिंग पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री काशी के साथ-साथ दूसरे शहरों से भी पहुंचते हैं. ऐसे में इस बार भी उनके व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी वाराणसी प्रशासन के कंधों पर हैं.

ये भी पढ़े: चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन गोंडा में पटरी से उतरी, चार की मौत, यात्रियों ने बताई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget