एक्सप्लोरर

सावन के सोमवार पर काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक, जान लें क्या हैं नियम

Kashi Vishwanath Dham: सावन माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं. बाबा की नगरी शिव भक्तों से बम-बम रहेगा. इसको लेकर तैयारी जोरों पर है.

Kashi Vishwanath Dham News: सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में वाराणसी प्रशासन और मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में मंदिर में अनेक ऐसी व्यवस्था लागू रहेगी, जिसको लेकर पहले से ही दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है.

इसमें सबसे प्रमुख की सोमवार के दिन मंदिर में स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी. साथ ही सोमवार के दिन VIP  श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित समय में ही प्रोटोकॉल दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

सावन में वीवीआईपी और स्पर्श दर्शन पर रोक

बीते दिनों मंदिर प्रशासन और वाराणसी जिला प्रशासन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सावन माह के दौरान सोमवार के दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके अलावा VIP श्रद्धालुओं के लिए प्रोटोकॉल दर्शन की सुविधा भी निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा.

रविवार को वाहनों के आवागमन पर रोक

वहीं दूसरी तरफ रविवार के दिन रात्रि 12:00 बजे से लेकर अगले दिन तक मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के डिजिटल डिवाइस, मोबाइल और अन्य यंत्र को ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

शिव भक्तों के लिए पानी पीने की व्यवस्था और छांव की व्यवस्था के साथ-साथ उनके सुगम दर्शन के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जिग-जैग लाइन के माध्यम से सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

काशी विश्वनाथ धाम में जनपद के साथ-साथ दूसरे शहरों से भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है. ऐसे में इस बार भी अनुमान जताया जा रहा है कि 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में भारी संख्या में शिव भक्त भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे. हालांकि श्रद्धालुओं की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से तैयारी को पूरा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में यूपी में हारने की BJP ने पार्टी रिपोर्ट में बताई 6 वजह, लेकिन चूक की भरपाई नहीं आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget