एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर: खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति, जांच में जुटी ASI

खुदाई के दौरान श्रृंगार गौरी के समीप प्राचीन मूर्ति मिली है. इसके साथ ही पास में एक स्थान भी मिला है जिसे गुफा बताया जा रहा है.

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ का धाम एक बार फिर से चर्चा में है. विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य की खुदाई के दौरान श्रृंगार गौरी के समीप प्राचीन मूर्ति मिली है. इसके साथ ही पास में एक स्थान भी मिला है जिसे गुफा बताया जा रहा है. मामले के संज्ञान में आते ही हिन्दू संगठन सक्रिय हो गए हैं.

मूर्ति की जांच के लिए एएसआई पहुंची काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की खुदाई में प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर आग की तरह फैली. हालांकि इसके तुरंत बाद काम रोक दिया गया और मामला एएसआई ने संभाल लिया. इसके साथ ही अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद ने मुस्लिम पक्षकारों से अपील की है कि हिन्दू के मंदिर को हिन्दू को दे दें. महंत कुलपति तिवारी भी मंदिर  की आवाज बुलंद कर रहे हैं.

क्या है प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम कॉरिडोर 2021 तक पूरा होना है. प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बाबा के इस धाम के नवनिर्माण को लेकर सबके मन में उत्सुकता है. लगभग पांच हजार स्क्वायर फीट में निर्माण कार्य जारी है और दिन रात काम हो रहा है. कॉरिडोर निर्माण के दौरान जब घर खरीदे गए थे तो अद्भुत मंदिर मिले थे अब खुदाई के दौरान मिली मूर्ति एक बार फिर से लोगों के लिए चर्चा का विषय है.

पहले संकरी गलियों से बाबा का दर्शन कर परेशानी झेलने वाले भक्तों को बाबा के मंदिर के नवनिर्माण के बाद अद्भुत स्वरूप दिखेगा. मंदिर निर्माण में जयपुर के पत्थरों का इस्तेमाल हो रहा है. मकराना पत्थर भी बाबा के दरबार की शोभा बढ़ाएंगे. इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में आने वाले भक्तों के लिए सारी सुविधाएं भी मौजूद होंगी.

खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति की जांच तो एएसआई कर रही है लेकिन सक्रिय हिन्दू संगठन अब मथुरा-काशी की बारी का नारा देने लगे हैं. अब देखना ये होगा कि इस मामले को लेकर आगे क्या होता है?

यह भी पढ़ें:

भारत के लड़ाकू जहाज़ों की हर मूवमेंट जानना चाहता है पाकिस्तान, टेप से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget