एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath Corridor: काशी में पहली बार एक साथ आएंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, अयोध्या के बाजारों में करेंगे खरीदारी

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने के लिए वाराणसी में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

Kashi Vishwanath Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इस ऐतिहासिक मौके के गवाह 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी बनेंगे. यहां मुख्यमंत्रियों की पीएम मोदी के साथ गुड गवर्नेंस पर चर्चा होगी. यह पहला मौका होगा जब कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ काशी में जुटेंगे.

सभी मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद बस से अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला के दर्शन करेंगे. 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री 14 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी शासित 11 राज्यों के सीएम अपनी पत्नियों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे, वो पीएम के 'वोकल फॉर लोकल' की अपील के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे. वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर मीडिया ब्रीफ्रिंग कर सकते हैं.

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस लोकार्पण को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है. वहीं, वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के वक्त कई घाटों पर आतिशबाजी, लेजर शो और दीपोत्सव भी होगा. वहीं, पूरे काशी में लघु भारत का विहंगम नजारा देखने को मिलेगा. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का मुहूर्त दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच का है. 

काशी में तीन तीनों तक मनेगी दीवाली

गोदौलिया से लेकर काशी विश्वनाथ दरबार तक लोग दीपोत्सव करेंगे. वहीं, इस दौरान शंखनाद के साथ वेद मंत्र भी गूजेंगे. काशी में कल से तीन दिन तक दीवाली मानने की पूरी तैयारियां कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें :-

Kashi Vishwanath Corridor: 225 साल बाद बदली काशी की तस्वीर, सोमवार को भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

UP Election 2022: बाहुबली हरिशंकर तिवारी का परिवार सपा में शामिल, जानिए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर क्या आरोप लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget