एक्सप्लोरर

दो ज्योतिर्लिंगों के लिए चलने जा रही Vande Bharat Express, जानें- रूट और टाइमिंग

UP News: काशी विश्वनाथ धाम के श्रद्धालु अब वंदे भारत एक्सप्रेस से बाबा बैजनाथ धाम भी जा सकेंगे. यह ट्रेन सितंबर के अंत तक शुरू हो सकती है. यह ट्रेन धार्मिक यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी.

Varanasi News: अब काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा के माध्यम से बाबा बैजनाथ धाम का भी दर्शन प्राप्त हो सकेगा. देश की सेमी हाई स्पीड माने जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब वाराणसी से देवघर के लिए भी चलाई जाने की पूरी तैयारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक इसे शुरू करने को लेकर विभाग द्वारा तेजी से प्रस्ताव को पूरा करने पर कार्य किया जा रहा है. निश्चित हीं इसके माध्यम से एक धार्मिक स्थल पर आने वाले यात्री को कम समय में दूसरे धाम पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा.  

उत्तर भारत दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरब और पश्चिम के लिए भी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन व पास के ही जनपद में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. वर्तमान समय में वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन से लगभग आधा दर्जन वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन होता है जिसमें राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पटना, रांची और अब देवघर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. निश्चित ही धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों  के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सौगात मानी जा रही है.

 काशी विश्वनाथ से बाबा बैजनाथ धाम तक सीधी यात्रा 
 रेलवे विभाग की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार  बहुत से ऐसे श्रद्धालु होते हैं. जो अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान एक साथ अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर एक सुखद यात्रा करना चाहते हैं. इसी उद्देश्य के तहत अब वाराणसी से देवघर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. फिलहाल अभी इस ट्रेन को चलाने का निर्धारित समय व किराया नहीं तय किया गया है. लेकिन संभावना है कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक वाराणसी से देवघर के लिए इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: माता वैष्णो देवी धाम तक जाने वाली ट्रेन की आज से शुरुआत, लंबे समय से थी श्रद्धालुओं की मांग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget