एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी में आज से सजेगी संगीत की महफिल, काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ शुरू

Kashi Sansad Cultural Festival: 01 सितंबर शुक्रवार को जनपद के चयनित 61 कार्यक्रम स्थलों पर शुरू किया जाएगा, जिसमें नगरीय क्षेत्र में 20 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 41 कार्यक्रम स्थल चयनित किए गए हैं

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज 01 सितंबर से काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज हो रहा है, ये कार्यक्रम 1 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य काशी की विरासत, नवीन प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें बड़ा मंच प्रदान करना है. इसके अलावा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से दुनिया को परिचित कराना भी इस महोत्सव का उद्देश्य है.

वाराणसी के संत अतुलानंद कन्वेंट स्कूल में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया जो 01 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा. आज इस मौके पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, विद्यालय के शिक्षक और भारी संख्या में बच्चे उपस्थिति रहें. स्कूली बच्चों ने स्वागत गान गाकर और पारंपरिक संगीत से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया. वाराणसी जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक महोत्सव के शानदार आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं.  महोत्सव में एकल और युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 10 से 18 वर्ष, 19 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से भी ऊपर के लोग हिस्सा ले सकेंगे. 

काशी सांसद महोत्सव में होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार वाराणसी के शिवपुर स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में आज से काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत हो गई है. इस दौरान वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि 01 सितंबर शुक्रवार से 24 सितंबर तक जिले में न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले "काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव" का आगाज किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक की विधाओं व उपविधाओं में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 01 सितंबर शुक्रवार को जनपद के चयनित 61 कार्यक्रम स्थलों पर शुरू किया जाएगा, जिसमें नगरीय क्षेत्र में 20 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 41 कार्यक्रम स्थल चयनित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Ghosi Bypoll 2023: 'पुलिस मुस्लिमों पर बना रही BJP को वोट देने का दबाव', घोसी उपचुनाव से पहले शिवपाल का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget