एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter: परिजनों का दावा- नाबालिग था कार्तिकेय, पुलिस ने किया इनकार

कार्तिकेय के परिवार ने उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड पेश करते हुए दावा किया है कि वह नाबालिग था. इन दोनों ही दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 27 मई 2004 लिखी है. इस लिहाज से उसकी उम्र 16 साल थी.

कानपुर: बिकरू गांव में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी कार्तिकेय मिश्र की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कार्तिकेय के परिजनों का दावा है कि वो नाबालिग था. हालांकि पुलिस परिजनों के दावे से इनकार कर रही है. कार्तिकेय के परिवार ने उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड पेश करते हुए दावा किया है कि वह नाबालिग था. इन दोनों ही दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 27 मई 2004 लिखी है. इस लिहाज से उसकी उम्र 16 साल थी.

कार्तिकेय की मां सुमन लता उर्फ गीता के मुताबिक, उनका बेटा निर्दोष था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था. वह मेधावी छात्र था और उसने हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाएं बहुत अच्छे अंकों के साथ पास की थी. गीता ने बिकरू कांड का जिक्र करते हुए गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुनकर उनका पूरा परिवार जाग गया था. उस वक्त उसके पति गांव में नहीं थे.

'साजिश के तहत हुई हत्या' उसने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद परिजन घर से बाहर निकले तो लोगों को वहां से भागते देखा. उसने कार्तिकेय से भी कहा कि वह कुछ दिनों के लिये कहीं और चला जाए. गीता ने बताया कि अगले ही दिन उसे पता चला कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कार्तिकेय मारा गया. गीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सोची-समझी साजिश के तहत उसे मारा है.

'कार्तिकेय पर था 50 हजार का इनाम' पुलिस ने दावा किया था कि कार्तिकेय ने 9 जुलाई को रिमांड पर कानपुर लाते वक्त रास्ते में पनकी इलाके में पुलिस का वाहन खराब होने का फायदा उठाते हुए एक पुलिसकर्मी से उसकी पिस्तौल छीन ली थी. इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी. पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में वो मारा गया. कार्तिकेय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दर्ज मुकदमे में कार्तिकेय की उम्र 20 साल बतायी है. उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अपराधी बालिग है या नाबालिग। वह विकास दुबे गिरोह का सदस्य था, जिसने बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी.

यह भी पढ़ें:

बिकरु कांड: सामने आ रही शहीद पुलिसवालों की तस्वीरें बता रही हैं कि विकास दुबे ने पार की थी क्रूरता की सारे हदें

बिकरू मुठभेड़: शशिकांत की पत्नी का ऑडियो वायरल, भाभी क्या होगा अब?

उत्तर प्रदेश में तीन साल में मुठभेड़ में मारे गए 122 अपराधी, 13 पुलिसकर्मी भी हुए शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget