एक्सप्लोरर

करणी सेना के अध्यक्ष ने यूपी पुलिस को दी धमकी, कहा- कसम खाता हूं, तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा...

UP News: आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा मारपीट और गिरफ्तारी के बाद करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर UP पुलिस को कड़ा संदेश दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने यूपी पुलिस के द्वारा करणी सेना कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कड़े शब्दों में संदेश दिया है.

एक्स पर वीडियो शेयर कर राज शेखावत ने कहा, " यूपी पुलिस प्रशासन से मेरा स्पष्ट और कड़े शब्दों में संदेश. आज के बाद अगर किसी भी करणी सेना के कार्यकर्ता पर, जो अनुशासन में रहते हुए अपनी बात रखता है, लाठीचार्ज किया गया या गिरफ्तारी के बाद कस्टडी में थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया तो सुन लो, मैं मां करणी की कसम खाकर कहता हूं, तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा. चाहे किसी भी रैंक का कर्मचारी हो. हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा, आप केस कर देना, जेल में डाल देना, लेकिन तुम्हारी सरकारी नौकरी है न, उस पर आंच आएगी. और जब तक उपयुक्त कार्यवाही नहीं लूंगा, मैं मैदान नहीं छोड़ूंगा. कान खोल कर सुन लो- ये चेतावनी है, निवेदन नहीं."

जानें पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला 14 मई का है, जब क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा आगरा आए थे. 14 मई को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में आगरा में अलग-अलग 10 जगहों पर कार्यक्रम थे. ओकेंद्र राणा फतेहाबाद से गांव सिकरार आ रहे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने बिना अनुमति के कार्यक्रम रोक दिया है तो वे वहां नहीं गए. इसके बाद वह ताजगंज के गांव नौफरी चले गए. वहां उन्हें लोहे के बोर्ड का अनावरण करना था. उस बोर्ड पर राजपूतों के गढ़ नौफरी में स्वागत लिखा था. साथ ही बीच में महाराणा प्रताप की आकृति बनी हुई थी.

इस दौरान पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाना चाहा. लेकिन ओकेंद्र राणा बोर्ड पर लगा लाल कपड़ा हटा कर कार्यक्रम से चले गए. इसके बाद पुलिस ने करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को पकड़ा. पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को शांतिभंग मामले में जेल में डाल दिया. ऐसे में पुलिस पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जबरन मारपीट करने के साथ उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है. जिसके बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी पुलिस को लेकर वीडियो जारी किया.

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे ने रचा कीर्तिमान! 24 घंटे में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी ने भी की तारीफ

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget