एक्सप्लोरर

UP Politics: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी समाजवादी पार्टी? राजीव राय ने दिया जवाब

UP Politics: सपा नेता राजीव राय ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था, उस समय बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर अपनी सरकार बनाने में जुटी थी. इस भ्रष्ट सरकार की विदाई तय है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय (Rajiv Rai) ने कर्नाटक चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा प्रवक्ता ने कहा कि इस बार चुनाव से भारतीय जनता पार्टी का दक्षिण भारत से सफाया तय है. यह चुनाव दक्षिण भारत से बीजेपी (BJP) को खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था तो उस समय बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर अपनी सरकार बनाने में जुटी थी. इस भ्रष्ट सरकार की विदाई तय है. 

सपा नेता ने कहा कि हमारी पार्टी ने विपक्ष की भूमिका निभाई है. हमने स्वयं फैसला किया है कि हम कर्नाटक में जाकर चुनाव लड़ेंगे और अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे. राजीव राय ने कहा कि वो तीन चार दिन में कर्नाटक जाएंगे और स्थानीय नेताओं से बात कर चुनाव की तैयारी करेंगे.

कांग्रेस गठबंधन को लेकर आया अपडेट

इस दौरान जब राजीव राय से कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. हम वहां जाएंगे वहां के स्थानीय नेताओं से बात करेंगे उसके बाद निर्णय लिया जाएगा. हो सकता है कि जेडीएस से बात करें, लेकिन अभी प्रीमेच्योर है. कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने का कोई फैसला नहीं हुआ है.

'बीजेपी पर सत्ता का नशा चढ़ा'

बीजेपी नेता के जूता पहन कर श्री रामचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पर सपा नेता ने कहा कि सत्ता का नशा इनके सिर पर चढ़कर बोल रहा है, बीजेपी को अहंकार हो गया है और एक दिन इनका अहंकार टूटेगा. जिस तरह से रामचंद्र ने जी ने रावण का अहंकार तोड़ा था. जहां भगवान राम से भी बड़ी तस्वीर माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी के बीच में छोटी सी तस्वीर प्रभुराम की है. ये अहंकार है, जिसका अंत रामचंद्र जी ने किया था. 

वहीं दूसरी और सदन में नहीं चलने देने पर सपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश देख रहा है कि सत्ता पक्ष अपने एक मित्र को बचाने के लिए सदन को नहीं चलने दे रहा है. मित्र लोकतंत्र, देश से बड़ा हो गया है. 

ये भी पढ़ें- लंबे वक्त बाद चाचा रामगोपाल के साथ नजर आए अखिलेश यादव, यहां भाई धर्मेंद्र यादव भी दिखे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget