एक्सप्लोरर

'आज जिनकी गोद में वह बैठे हैं...' धर्मेंद्र यादव ने मंच से अपने जीजा अनुजेश को सुनाई खरी-खरी

Karhal Bypoll 2024: करहल उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने BJP प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने 2019 में BJP ज्वाइन की थी, तभी उनसे रिश्ते तोड़ लिए थे.

Karhal Bypoll Elections 2024: मैनपुरी की करहल विधानसभा उपचुनाव का चुनावी जंग रोचक हो चला है. समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इसी कड़ी में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार अनुजेश यादव पर बड़ा हमला बोला. 

धर्मेंद्र यादव ने मंच से अपने जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में ही जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी तभी मैंने पत्र लिखकर उनसे अपने संबंध खत्म कर लिए थे. भाजपा प्रत्याशी को यह सोचना चाहिए कि आज जिनकी गोद में वह बैठे हैं, उन्होंने ही जनता का सबसे ज्यादा शोषण और उनके साथ अत्याचार और अन्याय किया है.

मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मुझे विश्वास है कि करहल विधानसभा सहित हमारा पूरा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है. मेरा मानना ​​है कि भाजपा ने केवल अन्याय का शासन राज्य में स्थापित किया है. योगी और मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है. इस क्षेत्र का विकास हमारा मुद्दा है और इसी आधार पर हम जनता के बीच जा रहे है. यह रिश्तेदारी नहीं बल्कि पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) विचारधारा और सिद्धांतों को बचाने की लड़ाई है. हमें उम्मीद है कि करहल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में हो रहे सभी नौ सीटों पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी.

करहल विधानसभा में दिलचस्प हुई लड़ाई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अनुजेश यादव उम्मीदवार बनाए जाने पर सियासत तेज हो चली है. करहल सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. अनुजेश यादव मुलायम सिंह की भतीजी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति हैं. संध्या उर्फ ​​बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं, जबकि अनुजेश खुद इसी दौरान फिरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य थे.

अनुजेश यादव सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. अनुजेश यादव सपा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के फूफा लगते हैं. ऐसे में अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा आमने-सामने होंगे. अनुजेश यादव सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं. उनकी बहन संध्या यादव से अनुजेश यादव की शादी हुई है. ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प चुनावी लड़ाई के आसार है.

साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद करहल सीट अखिलेश यादव के पास थी. इस साल की शुरुआत में उनके लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. उनकी जगह इस बार अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं, जो मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पोते और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं.

खैर उपचुनाव: जाट वोटर्स को साधने की तैयारी में BJP, तैयार किया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget