एक्सप्लोरर

सीएम योगी के बयान पर लोगों को सपा सांसद डिंपल यादव ने किया आगाह, कहा- 'सभी समुदाय के...'

Karhal Byp Election 2024: करहल सीट पर सपा को बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है. करहल सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है. इस बार बीजेपी ने यहां से अखिलेश यादव के बहनोई अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है.

Karhal Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी दलों में पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बाद सांसद डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी में रैली की. मैनपुरी की करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप को प्रत्याशी को बनाया है.

सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने करहल पहुंची सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश से लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है. डिंपल यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता हमारे साथ है, समाजवादी पार्टी उपचुनाव की सभी सीट जीतेगी. 

'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान 'बटेंगे तो कटेंगे' पर तंज कसते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "लोगों में भेदभाव करना और उनको आपस में लड़ाना ही इनका काम है." उन्होंने कहा, "आज सभी समुदाय के लोग समझ गए हैं कि वे (बीजेपी) भड़काऊ बयान देते हैं,  जिससे वोट बंट जाए." 

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने आगे कहा, "अब लोगों को समझ आ रहा है कि ऐसे भाषणों से वोट तो मिल जाते हैं लेकिन रोजगार, अन्याय खत्म करने जैसे वादे कभी पूरे नहीं होते." उन्होंने कहा, "इस सरकार में हर समुदाय के लोग कहीं न कहीं खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं." 

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है. ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है कि हम करहल सीट पर अच्छे वोटों से जीत हासिल करेंगे."

'बीजेपी को नहीं मिला उम्मीदवार'
बीजेपी पर तंज कसते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा, "मुझे हैरानी हो रही हो कि जो लोग परिवार का हमेशा विरोध करते थे और हीन भावना से देखते थे, उन्हीं लोगों (बीजेपी) ने परिवार के ही एक सदस्य को टिकट देने का काम किया है." उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि करहल से उन्हें उम्मीदवार ही नहीं मिला, इसलिए उन्होंने परिवार के ही एक सदस्य को विधानसभा उपचुनाव में उतार दिया है.

अखिलेश यादव को बहनोई से चुनौती
गौरतलब हो करहल विधानसभा सीट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई है. सपा ने यहां से अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने सपा को उसके गढ़ में चुनौती देने के लिए धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है, ऐसे में अनुजेश यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बहनोई हैं.  

ये भी पढ़ें: छठ के बाद लखनऊ को मिलेगा योगी सरकार से मिलेगा बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलेगी डबल डेकर, जानें- किराया और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget