एक्सप्लोरर

करहल उपचुनाव में OP Rajbhar बीजेपी की ऐसे करेंगे मदद! ले लिया बड़ा फैसला, बढ़ेगी सपा की मुश्किल?

करहल उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. अब सुभासपा ने भी बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले का करहल उपचुनाव पर असर पड़ सकता है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने यूपी इकाई का अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप को चुना है. प्रेमचंद कश्यप मैनपुरी स्थित करहल निवासी हैं. माना जा रहा है कि अपने इस फैसले से उन्होंने करहल सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी की बड़ी मदद की है. 

प्रेमचंद कश्यप को अध्यक्ष बनाने के पीछे की रणनीति के संदर्भ में जानकारों का दावा है कि पार्टी करहल सीट पर बीजेपी की मदद को तत्पर है. लखनऊ में हुई सुभासपा की बैठक में अरविंद राजभर ने उपचुनाव पर भी संकेत दिए.

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि उपचुनाव में एनडीए के घटक के तौर पर सुभासपा को जो भी दायित्व मिलेगा, उसे हमारे सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करेंगे. एनडीए उम्मीदवारों को जीताने के लिए हमारे कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से एकजुट होकर कार्य करेंगे.

दूसरी ओर ओपी राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अभी से 2026 में होने वाले ज़िला पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को प्रदेश के जन- जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें.

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा ने बदला अपना अध्यक्ष, अब छड़ी नहीं ये होगा चुनाव चिन्ह

मदरसों के संचालन के लिए विश्वविद्यालय खुलवाउंगा : ओम प्रकाश राजभर
इसी बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राजभर ने प्रदेश के मदरसों की मान्यता की नयी व्यवस्था शुरू किए जाने की तैयारी की तरफ इशारा करते हुए कहा, "हमारा प्रयास है कि हम दो विश्वविद्यालय खोलें. हम राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड को विश्वविद्यालय से संबद्ध करना चाहते हैं और वहीं (विश्वविद्यालय से) सभी मदरसों को मान्यता दे दी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो."

राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा, "लखनऊ विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शकुंतला विश्वविद्यालय आपके सामने हैं, जहां से तमाम विद्यालय संचालित होते हैं. इस तरह विश्वविद्यालय से अगर मदरसे संचालित होते, तो आज यह दुर्गति न होती. इस काम को न तो सपा कर पाई, न कांग्रेस कर पाई और न ही बसपा." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget