एक्सप्लोरर

हरिद्वार में कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार को ढका, विवाद बढ़ा तो कुछ ही घंटों में हटाए पर्दे

Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाली मस्जिद और मजार को ढकने का मामला सामने आया है. यहां के मुस्लिम बहुल इलाक़े ज्वालापुर में ऊचे पुल के पास बनी मस्जिद को पर्दे से ढक दिया.

Kanwar Yatra 2024 Haridwar: कांवड़ यात्रा रूट पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट विवाद के बाद अब हरिद्वार में मस्जिद को पर्दे से ढकने का मामला सामने आया है. यहां की कुछ मस्जिदों और मजारों को सफेद कपड़े के पर्दों से ढक दिया गया. बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों तरफ से माहौल खराब न हो और सौहार्द बना रहे इसलिए ये कदम उठाया गया. विवाद बढ़ने के बाद अब इन पर्दों को हटा लिया गया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की ख़बर के मुताबिक हरिद्वार में इस तरह से मस्जिदों को ढके जाने पर मौलवियों ने भी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है. वहीं कई स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन के इस कदम पर सवाल उठाए और इसकी निंदा की है. लोगों का कहना है कि यहां सालों से कांवड़ यात्रा होती आ रही है लेकिन आज तक इस तरह मस्जिदों या मजारों को ढका नहीं गया है.

मंत्री सतपाल महाराज ने फैसले को बताया सही
उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस फैसले को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जा सके और दोनों तरफ से इस दौरान कोई उकसाने की घटना न हो. हालांकि उन्होंने भी ये बात कही ये पहली बार है जब इस तरह का कदम उठाया गया है. वहीं हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने टीओआई से बातचीत के दौरान बताया कि इस फैसले का जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. 

मस्जिद और मजार को ढका गया
बताया जा रहा है कि मुस्लिम बहुल ज्वालापुर इलाके में ऊंचे पुल के पास बनी भूरे शाह मजार और इस्लामनगर की एक मस्जिद के आगे पर्दे लगाकर उन्हें ढक दिया गया था. तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं कि किस तरह से मस्जिद के आगे पर्दे लगाए गए हैं. इस मामले पर मस्जिद के मौलवी अनवर अली ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की गई थी. ये क्यों किया गया इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. 

ये ख़बर जैसे सामने आई है. इसेलेक विवाद हो गया. जिसके बाद शुक्रवार को ही पुलिस अधिकारियों और स्वयं सेवक संगठनों ने इन पर्दों को हटा लिया है. ये आदेश किसने दिया था और किसके कहने पर मस्जिद को ढका गया था, इसके बारे में कोई साफ़ जानकारी सामने नहीं आ सकती है हालांकि एक एसओपी दानिश ने बताया कि वो ज्वालापुर रेलवे पुलिस चौकी के आदेश पर इन पर्दों को हटा रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget