एक्सप्लोरर

पहचान विवाद के बीच कांवड़ यात्रा पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- इस बात पर लगे पूरी तरह रोक

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान को लेकर हो रहे विवाद के बीच किसान नेता नरेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कांवड़ में तेज आवाज़ में डीजे चलाने पर रोक की मांग की हैं.

Naresh Tikait News: यूपी के मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज द्वारा ढाबे पर कर्मचारी की पहचान को लेकर छिड़े विवाद पर जमकर सियासत हो रही है. इस पूरे विवाद पर अब भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है. टिकैत ने कहा कि इस तरह की बातों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए. कांवड़ यात्रा सालों से चलती आ रही है. इसमें छेड़छाड़ न हो तो अच्छा है. 

हिन्दुओं के नाम पर होटल का नाम रखे जाने पर किसान नेता ने कहा कि जब लोग हिंदू नाम रखकर होटल चला रहे हैं तो यह तो एक हिंदू के प्रति उनकी आस्था है, जो एक रोजगार में है. इसमें वो क्या गलत काम करेंगे? लोगों की उल्टा सीधा बोलने की सोच है कि खाने में थूकते हैं ऐसी मानसिकता नहीं होनी चाहिए. हमें ठीक सोच रखनी चाहिए.  अगर किसी पर इस तरह का आरोप लग रहा है तो वह भी अपने को सुधारे और ऐसा नहीं होना चाहिए. 

कांवड़ यात्रा पर किसी तरह की छेड़छाड़ न हो
यशवीर महाराज को लेकर हो रहे विवाद पर नरेश टिकैत ने कहा कि वो भी ठीक हैं अपने ही आदमी है. हम कुछ नहीं कहते पर उन्हें भी सोच विचार करना चाहिए. किसी बात को ज्यादा तूल न दें यह कावड़ यात्रा पहले से ही चलती आ रही है तो इसमें ना छेड़छाड़ करें तो अच्छा है. सभी धर्म का सहयोग है. जो भी त्यौहार हैं हिंदू के हो या मुसलमान के सब अच्छी तरह से मनाएं तो अच्छा है. हालांकि इस दौरान उन्होंने कांवड़ के दौरान तेज आवाज में डीजे चलाने पर रोक लगाने की बात जरूर कही. 

टिकैत ने कहा कि कावंड़ यात्रा में जो तेज आवाज में डीजे चलाए जाते हैं इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. इससे बड़ी घटनाएं होती है. लोग बहुत ऊंची कांवड़ और बहुत तेज आवाज में डीजे चलाते हैं इसकी भी एक लिमिट होनी चाहिए, जिसमें तेज रोशनी होती है. जो हर चीज को प्रभावित करती है. हम तो यही कहते हैं कि कांवड़ की आवाज, लाइट और ऊंचाई इस पर रोक लगाई जानी चाहिए. ये भी जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि तय नाप होना चाहिए कि इससे ऊंची कावड़ नहीं होगी. 

कांवड़ यात्रा हिन्दुओं का बड़ा धार्मिक आयोजन है. इसमें सच्चाई, अच्छाई और धर्म के प्रति बहुत आस्था है. श्रद्धालु गंगाजल लेकर आते हैं किसी के मन में इस तरह की दुर्भावना नहीं होनी चाहिए.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget