एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कमांडो समेत 243 कंपनी पीएसी तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

Sawan 2023: 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने निकल पड़े हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Kanwar Yatra 2023: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही 4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने के लिए निकल पड़े हैं. ऐसे में ये यात्रा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं. कांवड़ यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. तो वहीं पुलिस लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग भी की जा रही है ताकि अराजक तत्व यात्रा में कोई बाधा उत्पन्न न कर सकें. इस बार कांवड़ मार्ग पर एटीएस के कमांडों को भी तैनात किया गया है. 

कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय स्तर से सात राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 243 कंपनी पीएसी, 7 कंपनी सीएपीएफ और 3 कंपनी एसडीआरएफ के अलावा एटीएस कमांडों की भी तैनाती की गई है. कावंड़ मार्ग पर 1056 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें देखते हुए 1448 क्यूआरटी गठित की गई है.  

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

यूपी डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. जिसे देखते हुए इस पूरे मार्ग पर 13 एएसपी, 33 डीएसपी, 75 इंस्पेक्टर, 244 सब इंस्पेक्टर, 1250 कांस्टेबल लगाए गए हैं. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके इसके लिए 22 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक और 150 ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. कई जगहों पर संसाधनों से लेस एटीएस की कमांडो टीमों की तैनाती भी की गई है.

डीजीपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कुल 1165 मार्गों पर 4159 शिव मंदिर, 362 जल लेने के स्थान, 362 श्रावण मेला स्थान को चिन्हित किया गया है. इन सभी को देखते हुए पुलिस व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यात्रा मार्ग पर जगह सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मंदिरों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है. पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए 112 के 4800 दोपहिया और चार पहिया वाहनों से पेट्रोलिंग की जा रही है. 

आपको बता दें कि चार जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरू हो गई हैं. इस बार सावन दो महीने तक चलने वाला है. 31 अगस्त तक सावन चलेगा. वहीं कांवड़ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी गंगाजल लेने के लिए निकल पड़े हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के ये इंतजाम किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'मुसलमान नहीं मानेंगे यूसीसी, हमारे लिए कुरान सर्वोपरि है..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget