एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'मुसलमान नहीं मानेंगे यूसीसी, हमारे लिए कुरान सर्वोपरि है..'

Uniform Civil Code: सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा, हम मुसलमान कुरान पाक को अल्लाह का हुक्म मानते हैं, वह हमारे लिए सबसे ऊपर है. जब उससे किसी को कोई परेशानी नहीं, तो फिर UCC क्यों लाया जा रहा है.

ST Hasan ON UCC: मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने यूसीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि मुसलमान यूसीसी को नहीं मानेंगे. इसके साथ ही उन्होंने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को लेकर कहा कि अगर वो खुद को कुरान से ऊपर मानते हैं और कुरान के हुक्म को गलत समझते हैं तो उन्हें सलाह है कि वह इस्लाम को छोड़ दें और कहीं और चले जाएं. फिल्म '72 हूरें' को लेकर सपा सांसद ने कहा कि अब फिल्में भी राजनीति कर रही हैं. हूरों के बारे में गलत भ्रम फैलाया जा रहा है. 

सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने यूसीसी को लेकर कहा, 75 साल से देश बहुत अच्छी तरह से चल रहा है किसी को किसी के कानून से कोई परेशानी नहीं हुई है अभी तक हमारे जो मुस्लिम पर्सनल लॉ है, जो कुरान पाक ने हमें हिदायत दी हैं और हम मुसलमान कुरान पाक को अल्लाह का हुक्म मानते हैं, वह हमारे लिए सबसे ऊपर है. जब उससे किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है तो फिर इसे लाने की जरूरत क्या है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पसमांदा पर आजकल बहुत फोकस किए हुए हैं लेकिन हम जानते हैं कि मुसलमानों में ना कोई पसमांदा है ना कोई ऊंचा है. मुसलमान सब बराबर हैं सभी एक मस्जिद में एक साथ नमाज पढ़ते हैं एक साथ बैठकर खाना खाते हैं मुसलमानों में कोई ऊंच-नीच नहीं है.  

'मुसलमान नहीं मानेंगे यूसीसी'

एसटी हसन ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बयान पर कहा कि उनका तो हमेशा से इस्लाम के खिलाफ ही प्रोपेगेंडा रहता है. उनकी दुनिया की इच्छाएं इतनी बढ़ी हुई हैं कि वह अब कुछ और चाह रहे होंगे. वह कुरान पढ़ लें और उसका अनुवाद भी समझ लें कि किस तरह अल्लाह ने हिस्सा देने का हुक्म दिया है. अगर वह कुरान से ऊपर अपने आप को समझते हैं या कुरान के आदेश को गलत समझते हैं तो मेरा मशवरा है कि वो इस्लाम को छोड़ दें और कहीं और चले जाएं. उन्होंने कहा, अगर सरकार ने यूसीसी बिल के जरिए कुरान के बताए रास्ते को पलटने की कोशिश की तो हम उसे नहीं मानेंगे. हर मुसलमान के लिए सबसे पहले कुरान का जो आदेश है वही सर्वोपरि है.  

मुसलमानों के उत्पीड़न के लिए लाया जा रहा है कानून

सपा सांसद ने कहा, यूसीसी सिर्फ मुसलमानो का उत्पीड़न करने के लिए लाया जा रहा है. अगर कोई अपनी दूसरी शादी कर रहा है तो आपको क्या परेशानी है. इनका सारा ध्यान मुसलमानों पर है और झूठ बोल-बोल कर इन्होंने कुछ ऐसे मुसलमानो को अपने साथ कर लिया है जो दुनियावी फायदे के लिए इनके साथ खड़े हो जाते हैं. अगर यूसीसी संसद में आता है तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे. हम धार्मिक आज़ादी को चोट पहुंचाने वाले हर कानून का विरोध करेंगे, यह देश अनेकताओं में एकता वाला देश है अनेकों धर्मों वाला देश है. 

फिल्म '72 हूरें' को बताया राजनीतिक

फिल्म '72 हूरें' को लेकर डॉ एस टी हसन ने कहा कि फिल्में भी अब राजनीति कर रही हैं, चुनाव आया था तो कश्मीर फाइल फिल्म आ गई, उसमें अधूरा दिखाया गया था ये नहीं दिखाया गया कि कैसे मुसलमानों ने अपनी जान पर खेलकर हिंदू भाइयों को बचाया था, अब यह '72 हूरें' लेकर आए हैं. यह भी राजनीतिक है. हूर की कल्पना तो जन्नत की है. जन्नत में शारीरिक ज़रूरतें नहीं है. वहां मर्द-औरत का कोई रिश्ता नहीं है. अगर सेविकाएं हैं तो उसमें क्या बुराई है? हूरों के बारे में गलत भ्रम लोग फैलाते हैं. 

ये भी पढे़ं- Tomato Price: टमाटरों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, उत्तराकाशी में 200 से 250 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget