एक्सप्लोरर

Kanpur News: पादरी पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल की शिकायत पर चार पर केस दर्ज

Religious Conversion: शिकायत के बाद Kanpur पुलिस ने पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में लालच देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है. यहां घाटमपुर में बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने एक पादरी पर धर्मांतरण (Religious Conversion) करने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पादरी और उसके साथ के लोगों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को रुपये का लालच देकर उसका धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित किया. शिकायत के बाद पुलिस ने पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. कार्यकर्ता इसकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे थे.

कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
बता दें कि घाटमपुर में बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री समेत कई कार्यकर्ताओं ने घाटमपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया था कि, पादरी जगराम सिंह, साथी प्रकाश सोनारे, राजेश संखवार, प्रकाश सोनारे की पत्नी और अज्ञात लोग क्षेत्र में गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पादरी ने उनके कार्यकर्ता ईशू अवस्थी को धर्मांतरण करने के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया था. मामले की शिकायत पुलिस ने पादरी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है .

एएसपी ने इसपर क्या कहा
अपर पुलिस अधीक्षक विजयेन्द्र द्विवेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, थाना घाटमपुर में इशु अवस्थी द्वारा एक तहरीर दी गई है. तहरीर के अनुसार कुछ लोगों द्वारा गरीबों को पैसों का लालच देकर और बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. उनकी इस तहरीर पर थाना घाटमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आवश्यवक कार्रवाई की जाएगी.

Watch: चाचा राम गोपाल यादव से मिलने सैफई पहुंचे अखिलेश, मैनपुरी उपचुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget