एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में दो सगी बहनों की आग में झुलसकर मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर, पुलिस पर गंभीर आरोप

Kanpur Fire: आरोप है की सोनू बंजारा का गांव के ही रहने वाले प्रधान पति अजीत कुशवाह, मूल चंद कुशवाहा से विवाद चल रहा था. जिसके बाद रविवार दोपहर को अचानक उसके घर में आग लग गई.

Kanpur News: यूपी के कानपुर देहात में एक बार फिर से मड़ौली कांड जैसा बड़ी घटना सामने आई है. मड़ौली में मां-बेटी की जलकर मौत हुई थी तो वहीं इस बार दो सगी बहनों की आग में झुलसकर मौत हो गई है. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है. 

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के भूटा गांव में सोनू बंजारा के घर में संदिग्ध अवस्था में रविवार दोपहर आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. घटना के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे, इनमें घर की सदस्य रीना देवी, 5 साल का गौरव, 3 साल की गौरी और 1 साल की अदिति आग की चपेट में आ गए. 

आग में झुलसने की वजह से अदिति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरी नाम की बच्ची ने अस्पताल में दल तोड़ दिया. अस्पताल में मां रीना और पांच साल के मासूम गौरव का इलाज चल रहा है जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

परिजनों ने पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप

आरोप है की सोनू बंजारा का गांव के ही रहने वाले प्रधान पति अजीत कुशवाह, मूल चंद कुशवाहा से विवाद चल रहा था. अजीत कुशवाह की राशन की दुकान है जो विवादों के चलते प्रशानिक कार्यवाही के दौरान रद्द कर दी गई थी. जिसको लेकर कोटेदार की प्रक्रिया की जा रही थी. लेकिन, नियम के अनुसार जिस घर में ग्राम प्रधान होगा उसे राशन का कोटा नही दिया जाएगा.  

जिसको लेकर सोनू बंजारा के रिश्तेदार अपने घर की एक महिला के नाम पर ये राशन की दुकान कराने की कोशिश कर रहे थे. जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ा की बीती 3 अप्रैल को दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और मामला थाने तक चला गया. आरोप है की मंगलपुर थाने के इंचार्ज देवेंद्र विक्रम ने अजीत कुशवाह की ओर से सोनू बंजारा के पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दी.

दूसरे पक्ष को वो लगातार मुकदमा लिखने का आश्वासन देकर टहलाते रहे. 5 दिन बाद पुलिस ने जब उसे मुकदमा लिखने के लिए थाने बुलाया तो उसके घर में आग लग गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो ये नहीं होता. सोनू बंजारा को जब थाने बुलाया गया तो आरोपी अजीत और मूलचंद ने उसके घर में पीछे से आग लगा दी. 

इस घटना के बाद मौक़े पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी अजीत कुशवाह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है. उसने कहा कि उसे रंजिशन फंसाया जा रहा है.

कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया मृतकों के परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है लेकिन, सवाल बड़ा है कि आखिर पुलिस ने 3 अप्रैल को हुए दोनों पक्षों के विवाद में सिर्फ एक पक्ष से मुकदमा क्यों लिखा, आखिर दूसरे पक्ष को इतने दिन क्यों घुमाती रही. पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो इस घटना से बचा जा सकता था.

Atiq Ahmed के खानदान के एक और फर्जीवाड़े का खुलासा, 70 करोड़ का है मामला, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget