एक्सप्लोरर

कानपुर ट्रेन हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, ट्रैक के किनारे बसी बस्तियां होंगी खाली

UP News: कानपुर ट्रेन हादसे के बाद पुलिस और रेल प्रबंधन ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे की बस्तियों को खाली कराया जाएगा.

Kanpur Train Accident: कानपुर में एक महीने के भीतर दो ट्रेन हादसों से रेल प्रबंधन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया है. साबरमती एक्सप्रेस और कलिंद्री एक्सप्रेस को डीरेल करने की नाकाम कोशिश हुई. फिलहाल दोनों घटनाओं में पुलिस, रेलवे और जांच एजेंसियों के हांथ पूरी तरह से खाली है. उसी को नजर में रखते हुए अब रेलवे, रेल लाइन के किनारे बसी बस्तियों को हटाने की तैयारी कर चुका है.

कानपुर में उत्तर मध्य रेलवे  के डीआरएम और कानपुर पुलिस कमिश्नर ने हादसों से बचने के लिए रेल ट्रैक के किनारे बसी बस्तियों को हटाने की योजना बनाई है. इससे इस तरह की घटना पर रोक लगने का अनुमान है. उत्तर मध्य रेल के डीआरएम हिमांशु बडोनी और कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने संयुक्त बैठक की. इसी के साथ मांधना स्टेशन से लेकर गंगा घाट तक के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया. जिसके बाद अधिकारियों ने तय किया कि ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सबसे पहले रेल के ट्रैक के किनारे रहने वाले अवैध लोगों को और उनकी बस्तियों को हटाया जाए.

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने क्या कहा?

वहीं पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि, रेल लाइन के किनारे रहने वाले परिवारों को स्थाई रूप से हटाने की योजना बनाई गई है जिससे रेल ट्रैक खाली रहेगा. कोई भी संदिग्ध बेवजह  रेल ट्रैक के पास नही निकल सकेगा. इससे पहले कई लोग अवैध रूप से रेल लाइन के किनारे बस्तियों में बसे हैं. हर किसी की तस्दीक करना या बार बार की तस्दीक करना मुश्किल होता है. वहां से गुजरने वाला शख्स कोई संदिग्ध है.

फिलहाल पुलिस से लेकर रेल प्रबंधन घटना का खुलासा के लिए तेजी से लगे हैं लेकिन हाथ अभी भी खाली है. नई योजनाएं कितनी कारगर साबित होंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन रेल की एक बोगी में बैठकर रेल प्रबंधन और पुलिस के आलाधिकारी कई किलोमीटर तक रेल ट्रैक के किनारे का निरीक्षण किया. कानपुर सेंट्रल पहुंचकर फिर योजना तैयार की है.

ये भी पढ़ें: Train Accident: वृंदावन स्टेशन के पास मालगाड़ी 25 डिब्बे पटरी से उतरे, ये रूट बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई...', CM योगी ने 4.60 लाख छात्रों को दी छात्रवृत्ति
'पैसों के अभाव में नहीं छूटेगी पढ़ाई...', CM योगी ने 4.60 लाख छात्रों को दी छात्रवृत्ति
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
साइबर ठगों पर UP पुलिस का डिजिटल वार, रकम फ्रीज करने में सबसे आगे
साइबर ठगों पर UP पुलिस का डिजिटल वार, रकम फ्रीज करने में सबसे आगे
राहुल गांधी से मिलेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
राहुल गांधी से मिलेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
वोटर लिस्ट में नाम हटने-जुड़ने की होगी समीक्षा, 2026 तक आएगी रिपोर्ट
वोटर लिस्ट में नाम हटने-जुड़ने की होगी समीक्षा, 2026 तक आएगी रिपोर्ट
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
Embed widget