एक्सप्लोरर

विकलांग मरीज बनकर अस्पताल पहुंचा और चुरा लिया डॉक्टर का महंगा फोन, CCTV कैद हुई पूरी घटना

Kanpur News: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हेलेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड चोर मरीज़ बनकर पहुंचा था, जिसके बाद उसने मौका देखते हुए जूनियर डॉक्टर का फ़ोन चुरा लिया.

उत्तर प्रदेश का कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां विकलांग बनकर आए मरीज ने डॉक्टर के जेब से एपल का फोन चोरी कर लिया और फिर वहां से फ़रार हो गया. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई, जिसके बाद पुलिस फौरन एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. 

ये मामला कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हेलेट अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का है. जहां एक चोर विकलांग मरीज बनकर पहुंचा था. जिसके बाद वो जूनियर डॉक्टर को दिखाने का बहाना करने लगा और उसके पास पहुंच गया. इस बीच उसने जैसे ही देखा कि जूनियर डॉक्टर दूसरे सीनियर डॉक्टर से बात करने लगी तभी उसने डॉक्टर के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. 

डॉक्टर के एप्रेन से चुराया एपल का फोन

आरोपी चोर ने बातों में लगी जूनियर डॉक्टर के एप्रेन की पॉकेट से एप्पल का मोबाइल फ़ोन चुरा लिया और पलक झपकते ही वहां से निकल लिया. इसके बाद जब डॉक्टर को अपना फोन नहीं मिला तो उन्होंने इधर-उधर देखने की कोशिश की, जिसके बाद वार्ड में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो पूरा मामला खुल गया.

मोबाइल को चोरी करने वाला युवक ईएनटी डिपार्टमेंट में डॉक्टर को दिखाने आया था मगर उसको यह नहीं पता था कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो रही है. डॉक्टर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच की.  

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

प्रभारी निरीक्षक स्वरूप नगर ने इस मामले की जाँच के लिए 15 पुलिसकर्मी की टीम बनाई, जिसेक बाद अस्पताल में लगे 60 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और वीडियो की मदद से 60 मिनट के भीतर ही मोबाइल को चुराने वाले आरोपी फैज को गिरफ़्तार कर लिया है. 

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमें कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी फैज बेहद शातिर चोर हैं. वो अब तक अस्पताल के कई डॉक्टरों और मरीजों को अपना निशाना बना चुका है. मौका देखते ही परेशानी में घिरे लोगों के फ़ोन गायब कर दिया करता था. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के गैंग में दूसरे लोग भी शामिल हैं. जो अस्पताल परिसर में में घूम-घूम कर आए दिन मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों के फ़ोन चुराते हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. 

इनपुट- अशोक सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget