एक्सप्लोरर

कानपुर: चाचा ने 8 साल की भतीजी को बेचने के इरादे से अगवा किया, घटना CCTV में कैद

Kanpur News: कानपुर कर्नलगंज में सौतले चाचा ने अपनी ही भतीजी को अगवा कर लिया है. जिसके बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चाचा तक पहुंचने में कामयाब हुई.

Kanpur News: कानपुर में एक हैरान करनेवाला मामला सामने आया है. जहां आठ साल की बच्चों को उसी के सौतेले चाचा ने अगवा कर लिया और बेचने के इरादे से अपने साथ ले गया. लेकिन बच्ची को ले जाते हुए आरोपी चाचा की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद तस्वीर साफ हुई कि लापता बच्ची कहां है और उसे कौन ले गया है? 

दअरसल बच्ची के गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया, घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक से गायब हो गए गई. देर तक जब बच्ची का पता नहीं चला तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्ची को कोई उठा ले जा सकता है. जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का चेहरा
पुलिस ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया. सीसीटीवी में बच्ची एक शख्स के साथ जाती दिखी और  परिजनों ने उस शख्स की पहचान अपने परिवार के सदस्य के रूप में की जिसके बाद पता चला कि बच्ची को इसी का सौतेला चाचा अपने साथ ले गया है और पुलिस ने महज चौबीस घंटे के भीतर ही अगवा हुई बच्ची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बच्ची बरामद कर ली.

कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां के हाते के थाने वाले एक परिवार की आठ साल की मासूम बच्ची जब घर के बाहर  खेल रही थी, तभी उसके सौतेले चाचा रफीक बच्ची को अगवा करने के इरादे से वह पहुंचा और चुपचाप बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया. दअरसल रफीक मुंबई का रहने वाला था और अपने सौतेले भाई से ईर्ष्या रखता था. जिसके चलते उसने एक ऐसा भयानक कदम उठाया जिससे बच्ची के परिवार की पूरी जिंदगी तबाह हो जाती.

आरोपी ने बच्ची को बेचने के मकसद से अगवा किया
आरोपी चाचा ने बच्ची को अगवा कर बेचने के इरादे से अगवा किया था और बच्ची को बेचकर आरोपी अपने भाई से दुश्मनी निकालना चाहता था. लेकिन जब बच्ची को आरोपी अपने साथ ले जा रहा था, तभी वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वो कैद हो गया. बच्ची के बहुत समय तक न मिलने के बाद परिजनों ने क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर सीसीटीवी खंगालना शुरू किया.

जिसमें आरोपी युवक बच्ची के साथ जाते हुए दिखा, जिसकी पहचान बच्ची के परिजनों ने रफीक नाम से की और बताया कि वो बच्ची का सौतेला चाचा है. लेकिन लंबे समय  से उसकी इस परिवार में कोई बातचीत नहीं है. उसकी हरकतें और आदतें खराब थी. जिसके चलते उससे संबंध खत्म कर लिए गए थे. लेकिन इसी दुश्मनी और खुन्नस के चलते उसने अपने भाई को सबक सिखाने और बदला लेने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर खोज शुरू कर दी. सर्विलांस की मदद से आरोपी रफीक की लोकेशन ट्रैक कर उसे पकड़ लिया गया.

मामले में कर्नलगंज थाने के प्रभारी ने क्या बोला? 
वहीं कर्नलगंज थाने के प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने  पूरी ताकत लगाकर बच्ची को सही सलामत बरामद करने के लिए टीम रवाना की थी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को पकड़ा जिसके पास से सही सलामत हालत में बच्ची बरामद हुई. वहीं आरोपी बच्ची को बेचने की बात कुबूल कर चुका था. उसने बताया कि वो बच्ची को गलत काम के लिए मुंबई में बेचने की बात कर चुका था. वहीं पुलिस ने इस बात को बताया कि बच्ची सही सलामत है. उसका मेडिकल परीक्षण कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: 3 करोड़ हाउस टैक्‍स बकाया, 2 विभागों में ठनी, PWD कार्यालय सील, कई बार मिला रिमाइंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget