एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस ने बनाया ऑक्सीजन बैंक, अब तक 85 लोगों को मिली मदद

यूपी के कानपुर जिले में पुलिस ने ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है. पुलिस इसकी मदद से जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराएगी. पुलिस ने लोगों से सिलेंडर दान करने की अपील भी की है.

कानपुर. देश के कई राज्यों में अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे पड़े हैं. कोरोना संक्रमण के रोजाना आ रहे लाखों मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां उड़ा दी है. आलम ये है कि कई मरीज ऑक्सीजन की कमी से अपनी जान गंवा रहे हैं. यूपी के कानपुर जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं. कानपुर में भी कई मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है.

जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए पुलिस ने एक पहल की है. दरअसल, कानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में 'ऑक्सीजन बैंक' की स्थापना की है. ऑक्सीजन बैंक के जरिए जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी. कानपुर पुलिस के मुताबिक, इस ऑक्सीजन बैंक में कोई भी शख्स अपनी तरफ से सिलेंडर या अन्य उपकरण दान कर सकता है. अब तक कानपुर पुलिस कमिश्नर ने 130 सिलेंडर जुटा लिए हैं. 130 में से 85 सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को दिए गए हैं. पुलिस खाली सिलेंडरों को रिफिल कराएगी और मांग पर तुरंत लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे.

पुलिस की लोगों से अपील
कानपुर पुलिस ने लोगों से अपील भी की है. पुलिस ने कहा कि जिन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं हैं वे इसे यहां जमा करा दें, जिससे दूसरों को मदद मिल सके. अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर दान देने वालों को एक रसीद दी जाएगी. इस्तेमाल के बाद सिलेंडर उन्हें वापस कर दिया जाएगा.

यूपी में कोरोना के 31165 नए केस
बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 31165 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की मौत भी हुई. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

UP Coronavirus Update: सामने आए 31165 नए केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की हुई मौत

लखनऊ में बड़ा हादसा, रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत, छह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget