एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Kanpur News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस की टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है.

Kanpur News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस की टीम ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां से आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई होती थी. 

पुलिस के मुताबिक, रिंद नदी के पास चल रही चेकिंग में स्वात टीम और थाना बिधनू पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से एक तमन्चा देसी 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में उसने अपना नाम जगजीवन पासी, निवासी नन्दना थाना घाटमपुर बताया. पुलिस ने जब उससे तमंचे को लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि ये उसने शिववरन नाम के शख्स से खरीदा है जो ग्राम गडरियन पुरवा में रहता है. 

जगजीवन की निशानदेही पर पुलिस ने गडरियन पुरवा में शिववरन के मकान पर दबिश दी गयी तो पुलिस को वहां से अवैध हथियार, और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए, पुलिस ने शिववरन और पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अभियुक्तों को साथ ले जाकर पुलिस और स्वाट टीम ने थाना घाटमपुर क्षेत्र के तिलसड़ा गांव के खेत में बने कमरे में छापे मारी की. यहां पर अवैध हथियारों को बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस को यहां से 23 असलहे, 3 अर्धनिर्मित असलहे और असलहे बनाने का सामान बरामद किया.

पुलिस का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में अराजकता और अशांति फैलाने के लिए हो सकता था. अवैध असलहा फैक्ट्री में तैयार होने वाले असलहों को उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जनपदों में सप्लाई किया जाता था. एक हथियार की कीमत पांच से दस हजार रुपये होती थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

ये भी पढ़ें-

मुलायम की बहू को टिकट देने से क्यों कतरा रही है बीजेपी? अपर्णा के आने से बीजेपी खुश और जाने से सपा भी खुश

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget