एक्सप्लोरर

Kanpur: क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान लूटपाट करने आए बदमाशों की हुई धुनाई, फिर पुलिस के हवाले किया गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की पुलिस ने एक केस को सुलझाने में स्थानीय लोगों का आभार जताया है. स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ने में न केवल मदद की बल्कि बड़ी घटना होने से भी रोक लिया.

UP News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में सुबह हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश लूटपाट (Loot) करने पहुंच गए. बदमाश जब लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे तभी लोगों ने धर-दबोचा. लोगों ने बदमाशों की सरेआम पिटाई कर दी. पिटाई में एक बदमाश मरनासन्न हालत में पहुंच गया जबकि एक फरार हो गया. पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.  

तीनों बदमाशों की पहचान सौरव यादव, गोपाल और अंकित यादव के रूप में हुई है. सौरव घायल हुआ है जबकि अंकित फरार हो गया. पुलिस ने सौरव और गोपाल को गिरफ्तार कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला है. दोनों के ऊपर अलग-अलग जनपदों में गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उनसे एक पिस्तौल और बाइक जब्त की है. सौरव ने बताया कि उसने इंटर तक की पढ़ाई की है. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद वे प्राइवेट कंपनी में काम करने लगते थे, तब तक नौकरी करते थे जब तक उनके पास लूट की वारदात के पैसे रहते थे. पैसे खत्म होते ही फिर किसी को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे.

पुलिस ने स्थानीय लोगों को लेकर कही यह बात

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि यह लोग योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे. इनके पास से 'मेड इन इंग्लैंड' की एक पिस्टल बरामद हुई है. साथ ही गोपाल नाम का एक और आरोपी भी इनके साथ पकड़ा गया है. पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए बदमाशों ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनता की सूझ-बूझ के कारण पुलिस का काम आसान हो गया. उनकी मदद से एक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनके साथियों की भी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: यूपी BJP में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget