एक्सप्लोरर

UP Rape Case: कानपुर में छात्रा से रेप का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाए संबंध

Kanpur Rape Case: मौलाना कारी अहमद बिठूर के नारामऊ में अपने घर पर मदरसा चलाते हैं. छात्रा ने 2018 तक मौलाना के मदरसे में पढ़ाई की थी. पढ़ाई छोड़ने के बाद भी मौलाना ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा.

UP Rape Case: कानपुर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. मदरसा संचालक पर पूर्व छात्रा ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि मौलाना ने अश्लील वीडियो भी बनाए हैं. उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया. मौलाना की प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताने का फैसला किया. आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने बिठूर पुलिस से घटना की शिकायत की.

मदरसा संचालक रेप के आरोप में अरेस्ट

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मौलाना कारी अहमद बिठूर के नारामऊ में अपने घर पर मदरसा चलाते हैं. छात्रा ने 2018 तक मौलाना के मदरसे में पढ़ाई की थी. पढ़ाई छोड़ने के बाद भी मौलाना ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा. मदरसे में बहाने से बुलाकर गलत काम करता रहा. पीड़िता ने बताया कि मौलाना ने 22 जनवरी 2022 को पत्नी की बीमारी का हवाला देकर काम के लिए मदरसे में बुलाया था. उसने मौका पाकर रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया.

पत्नी की बीमारी के बहाने बुलाता था घर

17 मई 2023 को उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के अनुसार मौलाना जादू टोना भी करता है. घटना के बारे में बताने पर मौलाना जादू टोना से परिवार को खत्म करने की धमकी भी देता था. मौलाना की प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. बिठूर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

Kaushambi News: यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में मोस्ट वांटेड गुरफान को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या, लूट समेत कई मामलों में थी तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget