एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर

Kanpur News: दो इंजीनियरों की मौत की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने 18 दिन की फरारी के बाद अचानक कोर्ट में सरेंडर कर सभी को चौंका दिया.जिससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं.

Hair Transplant Case:  कानपुर के चर्चित हेयर ट्रांसप्लांट केस में फरार डॉ अनुष्का तिवारी पिछले 18 दिनों से फरार थी, लेकिन इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार करती, डॉ अनुष्का कोर्ट में हाजिर हो गयी. जिसके बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल कोर्ट ने डॉ अनुष्का को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यहां बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने सोमवार को एडीजी कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जबकि पुलिस उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी.
ये है मामला

डॉ अनुष्का ने अपने केशवपुरम स्थित क्लिनिक में दिलीप दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट 13 मार्च 2025 को और मयंक कटियार का 18 नवंबर 2024 को किया था. ट्रांसप्लांट के कुछ घंटों बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. चेहरों पर सूजन और असहनीय दर्द के बाद 24 घंटे में ही दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई. दिलीप की मौत 15 मार्च 2025 को रीजेंसी अस्पताल में और मयंक की 19 नवंबर 2024 को हुई. जिसके बाद हड़कम्प मच गया था.

पति के साथ फरार थी अनुष्का

दिलीप की पत्नी जया त्रिपाठी ने 8 मई 2025 को रावतपुर थाने में अनुष्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मयंक के परिजनों की शिकायत अभी दर्ज नहीं हुई है. अनुष्का 15 मई से अपने पति सौरभ तिवारी के साथ फरार थी. पुलिस ने उनकी लोकेशन रोहतक और पानीपत में ट्रेस की, लेकिन वो बार-बार नंबर बदलकर बचती रही.

बीडीएस की डिग्री पर ट्रांसप्लांट का खेल

घटना के बाद जांच में खुलासा हुआ कि अनुष्का के पास केवल बीडीएस डिग्री है और हेयर ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी डर्मेटोलॉजी या प्लास्टिक सर्जरी की योग्यता नहीं थी. यही नहीं बिना प्रशिक्षित स्टाफ के 40-50 हजार रुपये में सर्जरी की, जो बाकी जगह लाखों में होती है. अनुष्का ने दावा किया था कि सर्जरी उनके क्लिनिक में नहीं हुई, लेकिन सर्विलांस और गवाहों ने उनके दावे को झूठा साबित किया.

इसलिए किया सरेंडर

अनुष्का ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसकी सुनवाई 2 जून को होनी थी. उधर पुलिस के दबाव और जमानत खारिज होने की आशंका में उन्होंने सरेंडर किया.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में

इस मामले में डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी ने कहा कि अनुष्का तिवारी ने अपनी स्किल से हटकर के हेयर ट्रांसप्लांट किया. उस संबंध में मुकदमा दर्ज है, जिसमें समस्त साक्ष्म पुलिस ने इकट्ठे किए हैं. अनुष्का तिवारी ने पहले जिला सत्र न्यायालय में एंटीसिपेट्री बेल डाली थी, लेकिन उसमें उनको अभी राहत नहीं मिली है,. उसमें 2 जून की डेट है, फिर आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, उनको जेल भेज दिया गया है और 14 दिन की रिमांड पर जेल गई हैं 6 जून को उनकी डेट पड़ी है.

(कानपूर से अशोक सिंह की रिपोर्ट)

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget