एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर के हुक्का बार में नाबालिग से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

UP Crime News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से रेप किया गया. बच्ची के पिता ने तीन नामजद आरोपियों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (hookah bar) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.

युवक ने बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ रेप का प्रयास किया. युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी. मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा
नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. शहर में फूड कैफे के नाम से एक दर्जन से अधिक हुक्का बार चल रहे हैं. हुक्का बार संचालक अमीर परिवारों की किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं. एसीपी ने कहा कि हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर अपने ही बनाए जाल में फंसे, सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद बढ़ गई मुश्किलें

इससे पहले कानपुर में एक बच्ची का शव सुनसान खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक, सजेती थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनुसूचित जाति की छह वर्षीय बच्ची का शव एक खेत से बरामद हुआ. एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बच्ची की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget