एक्सप्लोरर

Kanpur News: नशे में युवक ने दोस्त के साथ दोबारा की कुकर्म की कोशिश तो कर दी हत्या, मफलर से हुआ खुलासा

UP Crime News: कानपुर से ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपी शख्स ने खुलासा किया कि सुनील प्रजापति उसका दोस्त था. उसने शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया था.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दोस्ती को शर्मसार करने का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन इलाके में बीती 19 दिसंबर को करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था. घटना की जानकारी के बाद मौके पर थाना पुलिस समेत फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच के साथ साक्ष्य एकत्र किए और शव की पहचान कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

पुलिस की छानबीन में शव की शिनाख्त कानपुर देहात गजनेर के रहने वाले सुनील प्रजापति के रूप में हुई थी. पुलिस को जानकारी हुई कि सुनील कानपुर में लेबरी का काम करता था. पुलिस ने घटनास्थल से एक डंडा, शराब की बोतल, पानी के पाउच और एक मफलर बरामद किया था. जहां घटना घटित हुई थी वहां से कुछ ही दूरी पर एक देसी शराब का ठेका है. छानबीन करते हुए पुलिस ने पहले शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करना शुरू किया. 

मफलर के जरिए आया गिरफ्त में

सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि सुनील के साथ एक युवक भी शराब लेने के लिए गया था. सीसीटीवी में दिख रहे युवक ने अपने सिर पर वही मफलर बांध रखा था, जो सुनील के शव के पास से बरामद हुआ था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरे व्यक्ति की पहचान बलरामपुर निवासी महेश वर्मा के रूप में कर उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो महेश ने पुलिस को जो बताया वह बहुत चौंकाने वाला था. 

आरोपी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

महेश ने पुलिस को बताया कि मजदूरी करने के दौरान ही सुनील से उसकी मुलाकात हुई थी. बोलचाल के साथ एक दूसरे के साथ शराब पीना भी शुरू हो गया था. घटना से करीब 15-20 दिन पहले महेश ने सुनील को खाड़ेपुर स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया था. जहां शराब पीने के बाद दोनों ने मछली बनाकर खाई. जब दोनों नशे में धुत होकर लेट गए तो सुनील ने महेश के साथ कुकर्म किया था. इस मामले के बाद सुनील कानपुर देहात स्थित अपने गांव चला गया. 

दोबारा किया कुकर्म का प्रयास

आरोपी ने बताया कि 19 दिसंबर को जब सुनील गांव से वापस लौटकर आया तो महेश ने सुनील से मुलाकात की और दोनों जरौली स्थित देशी शराब के ठेके गए और वहां से शराब ली. शराब पीने के बाद दोनों वहीं से कुछ दूरी पर सड़क से उतरकर नाले किनारे जमीन पर लेटे थे. तभी सुनील ने दोबारा उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया. जिस पर गुस्से में आकर महेश ने सुनील के सिर पर डंडे से कई वार दिए और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला.

घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि घटना में शराब ठेके में लगे सीसीटीवी के जरिए ही सबसे अहम जानकारी हुई. जिसके चलते महेश की गिरफ्तारी हुई. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

UP News: यूपी से 12 हजार श्रमिक भेजे जाएंगे इजराइल, जंग के बीच कैसे होगी सुरक्षा? योगी के मंत्री ने दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget