एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में नहीं थम रहा अपराध, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक पर चाकू से किया हमला

UP News: कानपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चाकूबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. कानपुर में विवाद के चलते दबंगों ने दिन दहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक पर चाकू से हमला कर दिया. चाकूबाजी की घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है.

पुरानी रंजिश में किया हमला 
मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बर्तन बाजार में न्यू मां शारदा पूजन भंडार के नाम से प्रशांत मेहरोत्रा की दुकान है. जहां 30 वर्षीय उमाशंकर उर्फ छोटू और 19 वर्षीय रामू काम करते थे. दोनों में किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. जिस पर कर्मचारी रामू ने अपने बड़े भाई सोनू को सूचना दे दी. जो कि वही बाजार में ही एक अन्य दुकान में काम करता है, उसने अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर उमाशंकर उर्फ छोटू से मारपीट के बाद उसपर चाकू से हमला कर दिया.

स्थानीय लोगों आरोपी को पकड़ा 
बीच बाजार में चाकू से हमला और झगड़ा देख आसपास मौजूद लोगो ने भाग रहे मुख्य आरोपी सोनू को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. लोगो ने हमलावर को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर मौके पर जांच पड़ताल के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दी है. वहीं बीच बचाव करने में दुकान के मालिक पारस मल्होत्रा भी घायल हुए हैं.

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी 
इस मामले में एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह एक दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों के आपसी विवाद में एक कर्मचारी के भाई ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे चाकू उसकी छाती में बाई तरफ लगी है, घायल को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव से बनाया BJP ने नया रास्ता, यूपी में इसपर होगा काम, जानिए पार्टी के 7 प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget