एक्सप्लोरर

कानपुर अपहरण मामला: संजीत के परिजनों से मिलने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू गिरफ्तार, बाद में रिहा

कानपुर में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की हत्या को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संजीत के परिजनों से मिलने कानपुर जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपहरण के बाद मारे गए लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के परिजनों से मिलने के लिए कानपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी को देर शाम रिहा भी कर दिया गया. रिहाई के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराधियों के आगे बेबस होकर समर्पण कर चुकी है.

अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि अपराधियों को पुलिस और सत्ता पक्ष में बैठे लोगों का संरक्षण मिला हुआ है. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश नही संभल रहा है और अब उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. लल्लू ने कहा कि दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कार्यालय में शांति पाठ का आयोजन किया गया. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने बाल उतरवा कर विरोध प्रदर्शन भी किया.

कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के रहने लैब टेक्नीशियन संजीत यादव 22 जून की देर शाम से लापता थे. संजीत की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी. फिरौती के लिए लैब टेक्नीशियन का अपहरण किया गया था और बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस लापरवाही भी सामने आई है. किडनैपिंग केस में पुलिस पर आरोप भी लगे हैं कि उसने अगवा हुए युवक के परिजनों से अपहरणकर्ताओं को 30 लाख की फिरौती दिलवा दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर कसा तंज, कहा-'अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का कर दिया एनकाउंटर'

ग्रेटर नोएडा: दूध लेने गई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget