एक्सप्लोरर

Kanpur: फिर से पटरी पर दौड़ेगी कानपुर-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन, 7 जिलों के यात्रियों को मिलेगी राहत, जानें पूरा शेड्यूल

दो साल बाद कानपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन के दोबारा चलने से यात्रियों, व्यापारियों के साथ रेलवे को भी फायदा होगा. ट्रेन 2 मई की शाम से संचालित होगी

Kanpur Khajuraho Passenger Train: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोरोना के बाद से पिछले दो सालों से बंद चल रही कानपुर खजुराहो और खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन (Kanpur Khajuraho passenger train) को फिर से पटरी पर दौड़ाए जाने के लिए उत्तर मध्य रेवले ने हरी झंडी दे दी है. रेलवे के इस फैसले से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सात जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा इससे रेलवे को भी सहालग के सीजन में बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है.

ट्रेन के बंद होने से इस रूट के यात्री थे परेशान
कानपुर बांदा रूट पर पिछले 25 महीने से स्थगित चल रही कानपुर खजुराहो और खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन सोमवार से फिर से पटरी पर दौड़ेगी, इसे लेकर व्यापारियों और आमजन में खुशी की लहर  है. कोरोना के कारण मार्च 2020 को इस ट्रेन के पहिए थम गए थे, जिसके कारण कानपुर, खजुराहो, बांदा, घाटमपुर, महोबा आदि स्थानों पर जाने के लिए लोग  परेशान थे. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन मैनेजर डीके वर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए ट्रेन को चलाने के आदेश जारी किये. एमपी और यूपी के सभी स्टेशन मास्टरों को ट्रेन के संचालन के आदेश पहुंचा दिए गए हैं.

कानपुर-बांदा रेलवे रूट पर पैसेंजर ट्रेन के चलने से बढ़ेगा व्यापार
कानपुर-बांदा रूट पर इस पैसेंजर ट्रेन के दोबारा चलाए जाने की खबर से व्यापारियों में खुशखबरी देखी जा  रही है. सुमेरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के फिर से संचालन से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. इससे एमपी, व यूपी के कानपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, छतरपुर व टीकमगढ़ आदि जिलों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. साहलग के सीजन में रेलवे को भी अच्छा राजस्व मिलेगा.

कब चलेगी खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन

भरुआ सुमेरपुर के रेलवे स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने बताया कि कानपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन 2 मई की शाम वहीं खजुराहो कानपुर पैसेंजर यात्री ट्रेन 3 मई को संचालित होगी. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को यह ट्रेन 4.20 बजे चलकर  6.17 बजे सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.वहीं 3 मई की सुबह 4.05 बजे खजुराहो से चलकर यह ट्रेन सुमेरपुर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यही ट्रेन 10.40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें:

Chandauli News: मृतक लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद एसपी बोले- अभी मालूम नहीं कैसे हुई मौत, रेप के दावों पर कही यह बात

UP: बिजली बिल माफी को लेकर अखिलेश यादव की मांग, कहा- सच में जनता के साथ हैं तो कोरोना काल का बकाया करें माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget