एक्सप्लोरर

Karauli Sarkar: फिर विवादों में आया कानपुर का करौली आश्रम, कमरे से संदिग्ध हालत में मिला कारोबारी का शव, मचा हड़कंप

Karauli Sarkar Ashram: कानपुर के करौली सरकार बाबा आश्रम में संदिग्ध हालत में एक कारोबारी का शव मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है. मृतक शख्स पांच दिन पहले आश्रम में योग साधना के लिए आया था.

Kanpur Karauli Sarkar News: कानपुर के करौली सरकार बाबा का आश्रम (Karauli Ashram) एक बार फिर से विवादों में आ गया है. आश्रम के कमरे से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. कारोबारी का नाम देवेंद्र सिंह भाटी है जो पांच दिन पहले ही आश्रम में योग साधना के लिए आए थे, लेकिन रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनका शव कमरे में पड़ा मिला. आश्रम के सेवादारों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

देवेंद्र सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं. वो अक्सर इस आश्रम में आया करते थे. पांच दिन पहले भी वो योग साधना के लिए करौली आश्रम पहुंचे थे. 30 अप्रैल की सुबह सात बजे देवेंद्र भाटी अपने कमरे से बाहर निकले और सुबह की सैर के बाद वापस कमरे में चले गए. इसके बाद जब वो वापस नहीं आए तो आश्रम के सेवादारों को पहले लगा कि वो रोजाना की तरह साधना कर रहे होंगे, लेकिन जब काफी देर हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया. 

सेवादारों ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सेवादारों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तो देवेंद्र भाटी पेट के बल नीचे गिरे हुए थे. जिसके बाद मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते हुए हथौड़ी और कुल्हाड़ी से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में देवेंद्र पेट के बल फर्श पर पड़े हुए थे. सेवादारों ने चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया गया. 

आश्रम में मौत पर क्या बोली पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृतक के बाएं पैर के अंगूठे में खरोंच थी. नाक से खून आ रहा था. दाहिने हाथ पर सलाइवा और खून के निशान मिले हैं. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकती है. इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने कहा कि इस मामले में परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है. अगर परिवार की ओर से कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर करौली सरकार झाड़-फूंक के जरिए बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक करने का दावा करते हैं. उनके आश्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं. पिछले दिनों नोएडा के एक डॉक्टर की पिटाई के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव के साथ मंच साझा नहीं करेंगे जयंत चौधरी, अलग हुई राहें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget