एक्सप्लोरर

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कानपुर के रोहित यादव, पिता बोले-बेटे पर गर्व 

गीली आंख और भरी आवाज को काबू में करते हुए गंगादीन ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। वह भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है।

कानपुर, एबीपी गंगा। कश्मीर के पुलवामा में सेना ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के डेरापुर निवासी 17 राजपूत रेजीमेंट के जवान रोहित यादव शहीद हो गए। सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पिता बेसुध हो गए और रोहित की पत्नी की तबीयत खराब हो गई। रोहित की खबर मिलने के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

जल्द लौटने की कही थी बात

25 वर्षीय रोहित यादव 17वीं राजपूताना राइफल्स की 44वें आतंकवाद निरोधक दस्ते में शामिल थे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में  गुरुवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के डेरापुर निवासी रोहित शहीद हो गए। भाई सुमित ने बताया कि रोहित नवंबर 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 25 अप्रैल 2016 को वैष्णवी के साथ हुई थी। बीती 17 अप्रैल को ही छुट्टी से यह कहते हुए वापस गए थे कि जल्द ही लौट आऊंगा। लेकिन किसे पता था, ऐसे आएगा।

मिलनसार थे रोहित

रोहित हंसमुख और मिलनसार होने के चलते सबके चहेते थे। मार्च में एक महीने की छुट्टी पर आए थो और दोस्तों के साथ काफी वक्त बिताया था। डेरापुर के अमन मिश्र कहते हैं, इस बार बड़ी गर्मजोशी से मिले थे। बहुत मीठा बोलते थे। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी उनसे साथ छूट गया। साथ पढ़े चंद्रशेखर ने बताया कि रोहित दो साल से जम्मू में तैनात थे। पहले शोपियां में तैनाती रही, फिर उन्हें पुलवामा भेजा गया। 17 अप्रैल को वापस जाते समय मिल कर कहा था कि जल्द लौटूंगा और ढेर सारी बातें करूंगा।

भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुआ बेटा

सेना की सप्लाई कोर में हवलदार रहे पिता गंगादीन यादव रोहित के शहीद होने की सूचना पर बेसुध से हो गए। परिजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। गीली आंख और भरी आवाज को काबू में करते हुए गंगादीन ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। वह भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। सैनिक हूं, जानता हूं, देश का हित सर्वोपरि है। मेरे बेटे ने मेरा सीना चौड़ा किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
मसूरी के 49 होटलों पर NGT सख्त, 6 सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 21 सितंबर को अगली सुनवाई
मसूरी के 49 होटलों पर NGT सख्त, 6 सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 21 सितंबर को अगली सुनवाई
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget