एक्सप्लोरर

कानपुर: हैलट अस्पताल ने कबूली कोरोना से 42 और मरीजों की मौत, पोर्टल पर अपलोड की जानकारी

कानपुर स्थित हैलट अस्पताल ने कोरोना से 42 मरीजों की मौत के सच को आखिरकार कबूल कर लिया है. अस्पताल प्रशासन की तरफ से पोर्टल पर इसकी जानकारी अपलोड कर दी गई है.

कानपुर. हैलट अस्पताल ने आखिरकार कोरोना से 42 और मरीजों की मौत की बात कबूल कर ली है. अभी तक हैलट अस्पताल मौत के आंकड़ों को छिपा रहा था. हालांकि, अब हैलट ने खुद कोरोना से 42 मरीजों की मौत की बात स्वीकार कर ली है. हैलट ने अपने पोर्टल पर खुद इन मौतों को अपडेट किया है. हालांकि, इनमें से एक भी मरीज की मौत सोमवार को नहीं हुई, लेकिन शाम को पोर्टल पर 42 लोगों की मौत की जानकारी अपलोड कर दी गई.

अस्पताल की तरफ से ये भी नहीं बताया गया कि मरीजों की मौत किस वजह से हुई है. हालांकि, विरोध के बाद अस्पताल ने पुरानी मौत के आंकड़े जारी किए हैं. किश्तों में मौत के आंकड़ों को अपडेट करने पर अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

बता दें कि अप्रैल से जून में अब तक यहां कोरोना से लगभग 2400 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इन लोगों का अंतिम संस्कार विद्युत शवगृह में किया जा चुका है. हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से जारी रिपोर्ट में 930 लोगों की ही मौत हुई है. 

हैलट पर लगते रहे हैं आंकड़े छिपाने के आरोप
हैलट अस्पताल पर मौत के आंकड़े छिपाने के आरोप लगते रहे हैं. हाल ही में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी, लेकिन जब वो हैलट अपने पति के मौत का प्रमाणपत्र लेने गईं तो उनको बताया गया कि हैलट अस्पताल में उनके एडमिट होने का कोई प्रमाण नहीं है, उनके पति यहां भर्ती ही नहीं हुए थे. वहीं, कई लोगों ने आरटीआई डालकर हैलट प्रशासन से जवाब मांगा है.

ये भी पढ़ें:

Uttar Pradesh Assembly Polls 2022: क्या विधानसभा चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा? बीजेपी यूपी अध्यक्ष का बड़ा बयान

Unlock UP: आज से पूरी तरह अनलॉक हुआ यूपी, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, पढ़ें गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget