एक्सप्लोरर

UP: आंखों की हर परत में पहुंचेगी दवा, कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में तैयार हुआ ऐसा निडिल

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने रेटिना के असाध्य मरीजों के लिए निडिल तैयार की है. इस निडिल से मरीजों को बेहद फायदा होगा.

GSVM Medical College Kanpur: कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में ऐसी निडिल तैयार की गई है जो आंखों की हर परत में दवा पहुंचाएगी और जिससे रतौंधी जैसी बीमारी भी दूर हो जायेगी. रतौंधी के मरीजों के लिए कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर परवेज खान ने काफी शोध के बाद एक ऐसी डिवाइस को बनाया है जिसके द्वारा दवा को आंखों की हर परत तक पहुंचाया जा सकेगा. इस सुपर ख्योराइडल नीडील के तैयार होने के बाद भारत सरकार ने डॉ. परवेज खान को पेटेंट प्रमाण पत्र दिया है.

डॉक्टर परवेज खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसी माह की 26 तारीख को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमे देश विदेश के डॉक्टर शामिल होंगे. जिसमे उन्हें इस नीडील से संबंधित प्रेजेंटेशन करने का उन्हें मौका मिलेगा. जिसमें इस नीडील का प्रयोग कैसे करना है उनके द्वारा ही ये बताया जाएगा.

पूरे देश में प्रयोग में लाने का किया जा रहा प्रयास 
वहीं भारत सरकार से इसे पेटेंट किए जाने के बाद वो इस पर काफी खुश है कि उनकी मेहनत सफल हुई. उनका कहना है कि इससे पूरे भारत को इससे लाभ होगा. डॉक्टर परवेज ने बताया कि साल 2018 में ही इसे बनाकर तैयार कर लिया था, जिसके बाद इसका प्रयोग करीब पांच हजार लोगों पर कर चुके हैं. इसके जो परिणाम सामने आए है उसके आधार पर अब इसे पूरे देश में प्रयोग में लाने का प्रयास किया जा रहा है.

1800 माइक्रोन की एक निडिल है लगी हुई 
उन्होंने बताया कि अभी तक रतौंधी जैसी बीमारियों का इलाज इसलिए नहीं हो पा रहा था क्योंकि रेटिना की जिस परत तक दवा को पहुंचना चाहिए दवा वहां तक नहीं पहुंच पाती थी. पर अब इस नीडील के जरिए जहां दवा की जरूरत है, वहां तक पहुंचाया जा सकता है. डॉ.परवेज ने बताया इस डिवाइस में 1800 माइक्रोन की एक निडिल लगी हुई है, जो कि आंखों की हर परत तक दवा पहुंचा रही है. साथ ही खास बात है कि इसमें लगी निडिल को जिस परत तक पहुंचना है, वो वहीं तक पहुंचेगी अन्य किसी परत को कोई नुकसान भी नहीं करेगी.

कानपुर से नीरज अवस्थी की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- 'आगरा की जामा मस्जिद के नीचे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget