एक्सप्लोरर

Kanpur News: फोम फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, अब हुआ बड़ा खुलासा, उठे सवाल

UP Fire News: कानपुर देहात में एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. तीन जिंदा जल गए. सात श्रमिकों में तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा. फैक्ट्री बिना अग्निशमन प्रमाणपत्र के चल रही थी.

Kanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शनिवार(22 सितंबर) को एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. इसमें से तीन जिंदा जल गए. जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. डॉक्टरों का कहना है कि डीएनए जांच के बाद उनकी पहचान हो सकेगी. झुलसे सात श्रमिकों में तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं मृतकों में दो नाबालिग युवक भी है. आग की खबर सुनते ही मौके से दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. बता दें कि फोम फैक्ट्री बिना अग्निशमन प्रमाणपत्र के ही चल रही थी. सवाल ये भी उठ रहे है कि बिना पंजीकरण के फैक्ट्री संचालन के लिए हरी झंडी मिल गई. 

दरअसल पूरी घटना रनियों के खान चंद्रपुर में हुई है. जहां कानपुर निवासी अजय अग्रवाल की आरपी पॉलिपैक नाम से फोम फैक्ट्री है. सुबह करीब सात बजे काम चल रहा था, तभी फोम में आग लग गई. फोम के बंडल होने से आग तेजी से फैली तथा सभी श्रमिक उसकी चपेट में आ गए. झुलसे हुए सात श्रमिक बाहर निकल कर भागे, तो कुछ अंदर टिनशेड व दीवार गिरने से दब गए. मिली जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट या किसी श्रमिक द्वारा जलती बीड़ी फेंके जाने से लगी है. घटना के बाद गुस्साए मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. 

चार घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
आग लगने के आधे घंटे के अंदर ही दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थीं .चार घंटे बाद 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका. मलबे को क्रेन व बुलडोजर से हटाने के साथ गैस कटर से काटा गया. शाम करीब पांच बजे तीन जले हुए शव मिले, जिनमें केवल हड्‌डी ही बची थी. इनमें दो ममेरे भाई बताए जा रहे हैं.एक कुत्ते का भी जला शव मिला. एक मात्र सुरक्षित बचे श्रमिक ने कुल 11 लोगों के ड्यूटी करने की बात बताई है.फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़ा कोई जिम्मेदार नहीं आने से सही जानकारी न मिल सकी है. मालिक का फोन भी स्विच आफ बताता रहा. डीएम आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी फैक्ट्री परिसर पहुंचे और जानकारी ली. 

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, 350 जगहों पर लगाए जाएंगे 3 हजार कैमरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget